लाइव न्यूज़ :

ब्रिटेन में कोविड-19 टीकाकरएा अभियान को विस्तार दिया गया

By भाषा | Updated: February 14, 2021 18:43 IST

Open in App

(अदिति खन्ना)

लंदन, 14 फरवरी ब्रिटेन में 65 वर्ष से अधिक उम्र वाले एवं बीमारियों से ग्रस्त लोगों को कोरोना वायरस संक्रमण से सुरक्षा देने के मद्देनजर ब्रिटेन ने सोमवार से कोविड-19 टीकाकरण अभियान को आधिकारिक रूप से विस्तार देने की घोषणा की है।

अब तक एक करोड़ 45 लाख से अधिक लोगों को कोविड-19 टीके की दो में से कम से कम एक खुराक दी जा चुकी है, जिनमें 70 वर्ष से अधिक आयु के लोग और स्वास्थ्य एवं अग्रिम मोर्चे के कर्मी शामिल हैं।

राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा (एनएचएस) इंग्लैंड ने रविवार को कहा कि प्राथमिकता वाले अगले समूह से संबंधित लाखों लोगों को पत्र भेजकर उन्हें 100 से अधिक बड़े टीकाकरण केंद्रों अथवा करीब 200 चिकित्सा सेवा केंद्रों पर टीका लगवाने के लिए अपना पंजीकरण कराने को कहा गया है।

ब्रिटेन के स्वास्थ्य मंत्री मैट हैंकॉक ने कहा, ‘‘ टीकाकरण अभियान अभूतपूर्व गति के साथ जारी है। हम सोमवार तक प्राथमिकता वाले चार समूह के लोगों का टीकाकरण करने के लक्ष्य की ओर हैं। हम अभियान का विस्तार करके इसकी गति बरकरार रखने को लेकर प्रतिबद्ध हैं।’’

उन्होंने कहा कि एनएचएस अधिक जोखिम वाले लोगों को जल्द से जल्द टीके की खुराक देने के लिए हरसंभव प्रयास कर रहा है। अगले सप्ताह से जोखिम वाले लाखों और लोगों का टीकाकरण किया जाएगा।

एनएचएस के मुख्य कार्यकारी सर सिमोन स्टीवन्स ने कहा, ‘‘ जबरदस्त तरीके से की गई शुरुआत के बाद एनएचएस टीकाकरण अभियान कल से एक नए चरण में प्रवेश करने जा रहा है। यह एक रोमांचकारी पल है क्योंकि हम 65 वर्ष से अधिक आयु वाले एवं ऐसे लोगों का टीकाकरण शुरू करने जा रहे हैं जिनके बीमारी की चपेट में आने का खतरा अधिक है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना