लाइव न्यूज़ :

कोविड-19: ऑस्ट्रेलिया में अगले महीने से यात्रा प्रतिबंध को हटाया जायेगा

By भाषा | Updated: October 1, 2021 17:21 IST

Open in App

कैनबरा, एक अक्टूबर (एपी) ऑस्ट्रेलिया में 18 महीने पहले कोविड-19 महामारी की वजह से लगाये गये यात्रा प्रतिबंध को अगले महीने से हटाया जायेगा और इसके लिए एक रूपरेखा तैयार कर ली गई है।

ऑस्ट्रेलियाई सरकार ने विदेशों की यात्रा पर जाने वाले उन नागरिकों को महामारी प्रतिबंधों से छूट देने की नवंबर से योजना बनाई है जिनका टीकाकरण हो चुका है। लेकिन अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की वापसी के लिए अभी कोई तारीख तय नहीं की गई है।

प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन ने शुक्रवार को कहा कि पिछले 18 महीनों से प्रतिबंधों का सामना कर रहे ज्यादातर ऑस्ट्रेलियाई और स्थायी निवासियों को इन प्रतिबंधों से उस समय छूट दे दी जायेगी जब 16 वर्ष और उससे अधिक उम्र की 80 प्रतिशत आबादी का पूरी तरह से टीकाकरण हो जायेगा।

ऑस्ट्रेलिया में पिछले साल 20 मार्च को इस देश में आने वाले और यहां से जाने वाले लोगों पर कड़े यात्रा प्रतिबंध लगाए थे।

मॉरिसन ने कहा कि न्यू साउथ वेल्स 80 प्रतिशत टीकाकरण के मुकाम तक पहुंचने वाला पहला राज्य बन जाएगा और सिडनी हवाईअड्डे को सबसे पहले अंतरराष्ट्रीय यात्रा के लिए खोला जायेगा। उन्होंने कहा, “हमने जान बचाई है। हमने आजीविका बचाई है, लेकिन हमें यह सुनिश्चित करने के लिए मिलकर काम करना चाहिए कि आस्ट्रेलियाई लोग सामान्य ढंग से अपने जीवन को व्यतीत कर सके।’’

सिडनी स्थित क्वांटास एयरवेज ने घोषणा की कि 14 नवंबर से लंदन और लॉस एंजिल्स के लिए अंतरराष्ट्रीय उड़ानें फिर से शुरू होंगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्व अधिक खबरें

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक