लाइव न्यूज़ :

कोविड-19: ‘सेवा इंटरनेशनल यूएसए’ ने भारत की मदद के लिए जुटाए तीन करोड़ डॉलर

By भाषा | Updated: July 15, 2021 10:01 IST

Open in App

(ललित के. झा)

वाशिंगटन, 15 जुलाई भारतीय-अमेरिकी गैर सरकारी संगठन ‘सेवा इंटरनेशनल यूएसए’ ने भारत में अपने कोविड-19 राहत कार्यों को अंजाम देने के लिए तीन करोड़ डॉलर जुटाए हैं और चिकित्सीय उपकरणों की एक नई खेप हवाईमार्ग से भारत भेजी है।

‘सेवा इंटरनेशनल यूएसए’ ने एक बयान में कहा कि संगठन ऑक्सीजन सांद्रक जैसे आवश्यक चिकित्सा उपकरण खरीद उन्हें भारत भेज रहा है।

संगठन ने कहा कि देश को कोविड-19 वैश्विक महामारी से लड़ने में मदद करने के लिए भारत को आवश्यक चिकित्सक उपकरणों की आपूर्ति करने के प्रयासों को आगे बढ़ाते हुए चिकित्सा उपकरणों की एक और खेप नई दिल्ली पहुंच गई है।

‘सेवा इंटरनेशनल’ के उपाध्यक्ष (मार्केटिंग एंड फंड डेवलपमेंट) संदीप खडकेकर ने कहा, ‘‘ हवाई मार्ग से भारत को ऑक्सीजन सांद्रक भेजने के लिए सैन बर्नार्डिनो हवाई अड्डे पर ‘सेवा इंटरनेशनल’ के एक प्रतिनिधि के रूप में उपस्थित होने को एक बड़ा सौभाग्य मानता हूं। ’’

‘सेवा इंटरनेशनल’ ने भारत में आवश्यक आपूर्ति के परिवहन में मदद के लिए ‘अनदर जॉय फाउंडेशन’ के साथ भागीदारी की है। ‘अनदर जॉय फाउंडेशन’ दुनिया भर के कई देशों में चिकित्सा उपकरण, दवाएं, खिलौने, कपड़े और अन्य आवश्यक चीजों की आपूर्ति का काम करता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्राइम अलर्ट7 लाख की सुपारी देकर हत्या, टॉप-10 अपराधियों में शामिल शिव गोप को पटना पुलिस और एसटीएफ ने धर दबोचा, मीठापुर समेत पटना के कई इलाकों में दहशत?

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

विश्व अधिक खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब