लाइव न्यूज़ :

कोविड-19: स्पेन में पाबंदियों में ढील के साथ ही लोगों ने सड़कों पर मनाया जश्न

By भाषा | Updated: May 10, 2021 00:00 IST

Open in App

बार्सिलोना, नौ मई (एपी) स्पेन में शनिवार आधी रात के बाद से ही सड़कों पर उत्सव की धूम मच गई, जब कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए छह महीने का राष्ट्रीय आपातकाल समाप्त हुआ और रात के समय का कर्फ्यू हटा लिया गया।

मैड्रिड में पुलिस को उन लोगों को सेंट्रल पुएर्ता डेल सोल स्क्वायर के बाहर करना पड़ा जो बिना मास्क लगाये ही नाच-गाना कर रहे थे। ऐसे दृश्य देखकर महामारी के पहले के समय की याद ताजा हो गई।

पाबंदियों में छूट मिलने के बाद किशोर और युवा बार्सिलोना के मुख्य चौराहों और समुद्र तटों पर जुट गए।

दोस्तों के साथ पहुंचे जुआन कैदविद ने कहा, ‘‘आजादी। यह थोड़ा डरावना है, आप जानते हैं कोविड-19 के कारण, लेकिन मैं बहुत से लोगों के आसपास रहना महसूस करना चाहता हूं।’’

बार्सिलोना निवासी 25 वर्षीय व्यक्ति रेस्तरां में काम करने वापस जाने की संभावना को लेकर भी खुश था, जो पिछले सात महीनों से महामारी से संबंधित पाबंदियों के कारण बंद है।

स्थानीय रेस्तरां रविवार से फिर से रात का खाना परोस सकेंगे और रात 11 बजे तक खुले रह सकेंगे। हालांकि प्रति टेबल चार लोगों की सीमा बनी हुई है और भीतर भोजन करने के लिए सीमा 30 प्रतिशत तक सीमित है।

मैड्रिड में पुलिस ने कहा कि स्थानीय कानून प्रवर्तन अधिकारियों ने 450 से अधिक घटनाओं में हस्तक्षेप किया, जिसमें पाबंदियों का उल्लंघन किया जा रहा था। इसके बाद स्पेन की राजधानी के मेयर ने सोशल मीडिया पर सामने आ रही वीडियो में दिख रहे दृश्यों की निंदा की।

मेयर जोस लुइस मार्टिनेज-अल्मीदा ने रविवार को कहा, ‘‘स्वतंत्रता का यह मतलब नहीं कि सड़क पर शराब की पार्टी की जाए क्योंकि मैड्रिड में सड़कों पर शराब पीने की अनुमति नहीं है। हम में से प्रत्येक को यह समझने की आवश्यकता है कि हम एक समाज में रहते हैं और कर्फ्यू समाप्त होने का यह मतलब नहीं है कि महामारी समाप्त हो गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

विश्व अधिक खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब