लाइव न्यूज़ :

कोविड-19: दुबई में भारतीय वाणिज्य दूतावास ने लोगों को कार्यालय ना आने की सलाह दी

By भाषा | Updated: February 12, 2021 12:46 IST

Open in App

दुबई, 12 फरवरी दुबई में भारत के वाणिज्य दूतावास ने भारतीय नागरिकों को अतिआवश्यक ना होने पर कार्यालय आने से बचने के लिए एक परामर्श जारी किया है। साथ ही कोविड-19 के बढ़ते मामलों के कारण विभिन्न इलेक्ट्रॉनिक मंचों का इस्तेमाल करने को कहा है।

दुबई में पिछले कुछ सप्ताह में कोविड-19 के नए मामले अधिक सामने आ रहे हैं।

गत वर्ष के अंत में छुट्टियों के मौके पर पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए व्यापार बहाल करने और पाबंदियों में छूट देने के लिए दुबई को विश्व स्तर पर काफी आलोचना का सामना भी करना पड़ा था।

भारतीय मिशन ने ट्विटर पर जारी किए गए एक परामर्शन में कहा, ‘‘ भारतीय समुदाय के सदस्य अतिआवश्यक ना होने पर किसी भी वाणिज्य दूतावास से जुड़ी सेवाओं के लिए यहां ना आएं।’’

उसने कहा, ‘‘ वे इसकी बजाय, वाणिज्य दूतावास द्वारा उपलब्ध कराएं गए विभिन्न इलेक्ट्रॉनिक मंचों का इस्तेमाल करें।’’

‘गल्फ न्यूज’ की खबर के अनुसार, दुबई स्थित भारतीय दूतावास दुबई, शारजा, अजमान, रास अल खैमा, फुजैरा और उम्म अल कुवैन में रहने वाले 26 लाख से अधिक भारतीयों को सेवाएं प्रदान करता है।

यूएई में बृहस्पतिवार को कोविड-19 के 3,525 नए मामले सामने आने के साथ ही कुल मामले बढ़कर 3,39,667 हो गए। यूएई में वायरस से अभी तक 974 लोगों की मौत हुई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव चड्डा ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

क्रिकेटDelhi Capitals vs Mumbai Indians: मैच से पहले मुंबई इंडियंस को बड़ा झटका, हार्दिक पांड्या बाहर, एमआई ने डीसी के खिलाफ किए 3 बदलाव

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

विश्व अधिक खबरें

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा