लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 : बांग्लादेश में देशव्यापी टीकाकरण अभियान शुरू

By भाषा | Updated: February 7, 2021 22:01 IST

Open in App

(अनिसुर रहमान)

ढाका, सात फरवरी बांग्लादेश में रविवार को देशव्यापी टीकाकरण अभियान शुरू हुआ और पहले दिन सांसदों, प्रशासन के शीर्ष अधिकारियों तथा स्वास्थ्य अधिकारियों ने टीका लगवाया।

स्वास्थ्य सेवाएं महानिदेशालय में डिजिटल कार्यक्रम के दौरान अभियान की शुरुआत करने वाले स्वास्थ्य मंत्री जाहिद मालेक ने लोगों से अपील की कि टीके के खिलाफ दुष्प्रचार नहीं करें। उन्होंने कहा कि यह सुरक्षित है और इसका स्वास्थ्य पर कोई प्रतिकूल प्रभाव नहीं पड़ता है।

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा, ‘‘हम लोगों की जिंदगी बचाने के लिए अभियान शुरू कर रहे हैं...यह टीका पूरी तरह सुरक्षित है।’’ मालेक ने शेख रसेल नेशनल गैस्ट्रोलीवर इंस्टीट्यूट एवं अस्पताल में टीका लगवाया।

प्रधान न्यायाधीश सैयद महमूद हुसैन उन हाईप्रोफाइल हस्तियों में शामिल थे जिन्होंने प्राथमिकता सूची के तहत टीका लगवाया।

ढाका के सरकारी अस्पताल में उन्होंने संवाददाताओं से कहा, ‘‘(उच्चतम न्यायालय का) अपीली डिविजन देश की सबसे बड़ी अदालत है...मेरे सहित उच्चतम न्यायालय के सभी सदस्यों ने टीका लगवाया।’’

उन्होंने कहा, ‘‘मैं देश के लोगों से अपील करता हूं कि (टीकाकरण के लिए) तुरंत पंजीकरण कराएं।’’

बहरहाल, देश में टीका लगवाने वालों में ज्यादा उत्साह नहीं देखा गया।

भारत ने बांग्लादेश को 21 जनवरी को सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया द्वारा उत्पादित कोविशील्ड टीके की 20 लाख खुराकें उपहार के तौर पर दी थीं।

वहीं, बांग्लादेश सरकार द्वारा खरीदी गई कोविशील्ड की 50 लाख खुराक 25 जनवरी को ढाका पहुंची।

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि कोरोना वायरस के खिलाफ सरकार की लड़ाई जारी है और बांग्लादेश की स्थिति कई अन्य देशों की तुलना में बेहतर है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया युद्धविरामः मर्सिडीज-बेंज, बीएमडब्ल्यू ग्रुप और ऑडी के लिए शोरूम आएंगे ग्राहक?

भारतकौन थीं सरोज पांडेय?

भारतपीएम मोदी ने आशा भोंसले की स्वास्थ्य को लेकर जताई गहरी चिंता, सीने में संक्रमण के बाद भर्ती सुरों की मलिका हुईं एडमिट

विश्वIslamabad Talks: ईरान के साथ वार्ता विफल, जेडी वेंस इस्लामाबाद से रवाना; पाकिस्तान ने दोनों देशों से की ये अपील

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 12 अप्रैल को प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम घोषित, जानें दिल्ली से मुंबई तक की कीमतें

विश्व अधिक खबरें

विश्वअमेरिका-ईरान वार्ता के तीन दौर बेनतीजा, जेडी वैंस बोले- हमने 'बेस्ट ऑफर' दिया लेकिन बात नहीं बनी

विश्वडोनाल्ड ट्रंप ने दी चीन को चेतावनी, कहा- 'ईरान की मदद करने पर भुगतना होगा अंजाम'

विश्वअमेरिका ईरान की जब्त संपत्तियां रिहा करने पर हुआ सहमत, इस्लामाबाद वार्ता के बीच रिपोर्ट का दावा

विश्वUS-Iran War: अमेरिका-ईरान वार्ता के लिए वैंस की टीम इस्लामाबाद पहुंची, ट्रंप बोले— 'गुड लक'

विश्वHormuz Toll: ट्रंप का ईरान को अल्टीमेटम, होर्मुज पर नहीं चलेगा 'टोल राज'