लाइव न्यूज़ :

कोविड: 19 : लंदन शहर नगर निगम ने भारत को दिया 25 हजार पाउंड का दान

By भाषा | Updated: May 27, 2021 20:29 IST

Open in App

(एचएस राव)

लंदन, 27 मई कोरोना वायरस महामारी के खिलाफ लड़ाई में भारत की मदद करते हुए लंदन शहर नगर निगम ने बृहस्पतिवार को 25 हजार पाउंड (करीब 25 लाख रुपये)का दान दिया और अन्य संस्थानों से भी मदद की अपील की।

लंदन शहर नगर निगम ने यह मदद कोरोना वायरस पर बनी आपदा आपात समिति (डीईसी) की अपील पर की है जो भारत को चिकित्सा आपूर्ति, इलाज सुविधा और रणनीतिक मदद पहुंचा रही है।

लंदन शहर नगर निगम की वित्त मामलों की समिति के अध्यक्ष जेमी इंघाम क्लार्क ने कहा,‘‘ शहर के भारत के साथ लंबे और मजबूत संबंध है और उस देश की स्थिति बहुत चिंताजनक है। महामारी की वजह से वहां के लोगों को अति आवश्यक चिकित्सा सुविधा पहुंचाने की गंभीर कोशिश करने की जरूरत है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘मैं शहर या पूरी राजधानी में मौजूद कारोबारों या संगठनों से आह्वान करूंगा कि जो सक्षम हैं वे योगदान करें और डीईसी की अपील पर दान के हमारे अभियान में शामिल हों। यह वास्तव में भारत में लोगों के जीवन में बदलाव लाएगा और महामारी की वजह से मुश्किल का सामना कर रही वहां की आबादी को राहत देगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वIslamabad Talks: ईरान के साथ वार्ता विफल, जेडी वेंस इस्लामाबाद से रवाना; पाकिस्तान ने दोनों देशों से की ये अपील

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 12 अप्रैल को प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम घोषित, जानें दिल्ली से मुंबई तक की कीमतें

क्राइम अलर्टVIDEO: तांत्रिक के कहने पर गंगा में बेटे को 12 घंटे डुबोए रखा, सांप के डसे नाबालिग ने तोड़ा दम

विश्वअमेरिका-ईरान वार्ता के तीन दौर बेनतीजा, जेडी वैंस बोले- हमने 'बेस्ट ऑफर' दिया लेकिन बात नहीं बनी

विश्वडोनाल्ड ट्रंप ने दी चीन को चेतावनी, कहा- 'ईरान की मदद करने पर भुगतना होगा अंजाम'

विश्व अधिक खबरें

विश्वअमेरिका ईरान की जब्त संपत्तियां रिहा करने पर हुआ सहमत, इस्लामाबाद वार्ता के बीच रिपोर्ट का दावा

विश्वUS-Iran War: अमेरिका-ईरान वार्ता के लिए वैंस की टीम इस्लामाबाद पहुंची, ट्रंप बोले— 'गुड लक'

विश्वHormuz Toll: ट्रंप का ईरान को अल्टीमेटम, होर्मुज पर नहीं चलेगा 'टोल राज'

विश्वधरती पर लौट आए NASA के चंद्रयात्री?, आर्टेमिस 2 ने सफलतापूर्वक की लैंडिंग, वीडियो

विश्वमिया खलीफ़ा ने लेबनान पर हुए हवाई हमलों पर एक भावुक वीडियो शेयर किया, कहा- 'मेरे टैक्स के पैसे मेरे वतन के साथ ऐसा कर रहे हैं'