लाइव न्यूज़ :

अंटार्कटिका में सामने आए कोविड-19 के मामले, अब दुनिया के हर महाद्वीप में पहुंच चुका है वायरस

By भाषा | Updated: December 23, 2020 10:10 IST

Open in App

सैंटियागो (चिली) 23 दिसम्बर (एपी) चिली के प्राधिकारियों ने घोषणा की है कि अंटार्कटिका में दो सैन्य शिविरों में तैनात और महाद्वीप में नौसेना की एक नौका पर मौजूद कुल 58 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं और इसके साथ ही यह घातक संक्रमण अब पृथ्वी के हर महाद्वीप में पहुंच चुका है।

अंटार्कटिका में मौजूद किसी अन्य किसी देश ने वहां संक्रमण के मामले सामने की अभी तक पुष्टि नहीं है।

चिली की सेना ने सोमवार को घोषणा की कि जनरल बर्नार्डो ओ'हिगिंस रिकेल्मे अंटार्कटिका शिविर में 36 लोग संक्रमित पाए गए हैं।

चिली के बिओ-बिओ क्षेत्र के स्वास्थ्य मंत्री ने मंगलवार को बताया कि चिली की नौसेना के ‘सार्जेंट एल्डिया’ आपूर्ति पोत पर सवार लोगों में से 21 लोग संक्रमित पाए गए हैं।

मैगलेन्स के क्षेत्रीय स्वास्थ्य सचिव एडुवर्डो कास्टिल्लो ने बताया कि लास एस्ट्रेलास गांव में भी एक मामला सामने आया है।

सेना ने बताया कि सबसे पहले संक्रमित पाए गए 36 लोगों में से 26 सेना के सदस्य हैं और 10 असैन्य नागरिक हैं, जो रखरखाव का काम करने वाली कम्पनी के कर्मचारी हैं।

उसने बताया कि किसी भी संक्रमित व्यक्ति को कोई परेशानी नहीं है।

अंटार्कटिका में अमेरिकी कार्यक्रमों की देखरेख करने वाली एजेंसी ‘यूएस नेशनल साइंस फाउंडेशन’ ने कहा कि उसे ‘सार्जेंट एल्डिया’ पर सवार लोगों के संक्रमित पाए जाने की जानकारी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतझलारिया गांवः नहीं बचा ढाई वर्षीय भागीरथ, 60 फीट गहरे बोरवेल और 22 घंटे रेस्क्यू के बाद?, सीएम मोहन यादव ने दुख जताया और 4 लाख की आर्थिक सहायता?

भारतAmbedkar Jayanti 2026: बैंक, स्कूल और ऑफिस... जानें 14 अप्रैल को कहां रहेगी छुट्टी

भारतनीतीश कुमार नहीं हो सकते राजद प्रमुख?, लालू यादव जेल गए तो पत्नी राबड़ी देवी को सीएम बनाया?, तेजस्वी यादव के बयान पर अशोक चौधरी ने कहा, वीडियो

क्रिकेटबुमराह, भुवी, हेजलवुड को ऐसे मार रहा?, बल्लेबाजी करने आता है तो दुनिया मानो थम सी जाती?, वैभव सूर्यवंशी पर फिदा शशि थरूर?

क्रिकेट200 रन के साथ नंबर-1 वैभव?, rcb के खिलाफ तबाही, विराट कोहली ने सूर्यवंशी के लिए लिखा खास संदेश?

विश्व अधिक खबरें

विश्वHormuz Toll: ट्रंप का ईरान को अल्टीमेटम, होर्मुज पर नहीं चलेगा 'टोल राज'

विश्वधरती पर लौट आए NASA के चंद्रयात्री?, आर्टेमिस 2 ने सफलतापूर्वक की लैंडिंग, वीडियो

विश्वमिया खलीफ़ा ने लेबनान पर हुए हवाई हमलों पर एक भावुक वीडियो शेयर किया, कहा- 'मेरे टैक्स के पैसे मेरे वतन के साथ ऐसा कर रहे हैं'

विश्वAsian Boxing Championships 2026: विश्वनाथ सुरेश को गोल्ड?, 5 स्वर्ण पदक के साथ 16 पदक

विश्वक्या ख्वाजा आसिफ इज़राइल पर पोस्ट करते समय नशे में थे? डिलीट की गई पोस्ट से मचा बवाल