लाइव न्यूज़ :

भारत यात्रा से लौटे एक ब्रिटिश अधिकारी कोविड-19 संक्रमित पाये गये

By भाषा | Updated: April 25, 2021 19:18 IST

Open in App

(अदिति खन्ना)

लंदन, 25 अप्रैल ब्रिटेन के वास्ते टीके की आपूर्ति के लिए पिछले महीने में भारत की यात्रा करने वाले एक ब्रिटिश अधिकारी यहां लौटने के बाद कोविड-19 से संक्रमित पाये गये हैं और समझा जाता है कि वह इस वायरस की तथाकथित भारतीय किस्म ब्रिटेन ले आये। रविवार में मीडिया में यह खबर आयी।

संडे टाईम्स की खबर है कि प्रधानमंत्री निवास , 10 डाउनिंग स्ट्रीट में अधिकारी डेविड क्वेरी यात्रा पर जाने से पहले संक्रमित नहीं थे लेकिन भारत से लौटने के एक सप्ताह के बाद वह संक्रमित पाये गये। नेशनल हेल्थ सर्विस के अनुसार उनके विमान में कोई कोविड-19 संक्रमित था।

प्रधानमंत्री बॉरिस जॉनसन के अंतरराष्ट्रीय विषयक सलाहकार एवं उप राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार क्वेरी की मार्च की यात्रा ब्रिटिश प्रधानमंत्री की अप्रैल की निर्धारित यात्रा से पहले की यात्रा थी। जॉनसन की यात्रा भारत में महामारी के बिगड़ते हालात के चलते पिछले ही सप्ताह रद्द कर दी गयी।

सरकार के एक प्रवक्ता ने कहा, ‘‘ श्रीमान क्वेरी ने ब्रिटेन लौटने पर सही प्रक्रिया का पालन किया। ’’

पूर्व राजनयिक अंतरराष्ट्रीय समझौते के तहत ऑक्सफोर्ड/एस्ट्राजेनेका टीके की लाखों खुराक प्राप्त करने के प्रयास के तौर पर जॉनसन के सहयोगी लॉर्ड एडवर्ड उडनी-लिस्टर के साथ भारत गये थे। दुनिया का सबसे बड़ा टीका निर्माता सीरम इंस्टीट्यूटी इस टीके का उत्पादन कर रहा है।

अखबार के अनुसार क्वेरी को पृथक-वास एवं जांच की जरूरत से छूट प्राप्त है, क्योंकि वह सरकारी कामकाज पर यात्रा पर गये थे और दूसरा, जब उन्होंने भारत जाने से पहले 25 मार्च को जांच करायी थी, तब वह संक्रमित नहीं थे।

लेकिन एक सप्ताह बाद एक अप्रैल को जब वह प्रधानमंत्री आवास पर काम पर लौटे तब उन्हें एनएचएस से एक संदेश मिला कि उनकी उड़ान में कोई संक्रमित पाया गया है । उन्होंने उसी दिन जांच करायी और वह संक्रमित पाये गये।

इस बीच लंदन में भारतीय उच्चायोग ने शनिवार को भारत में कोविड-19 की विनाशकारी लहर में ऑक्सीजन एवं मेडिकल आपूर्ति की बड़ी मांग को पूरा करने में मदद की अपील की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटएक था जो विकेट के पीछे?, जितेश शर्मा के शानदार प्रदर्शन के बाद आरसीबी ने धोनी पर किया कटाक्ष, वीडियो

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला