लाइव न्यूज़ :

उत्तर कोरिया ने इंटरकांटिनेंटल बैलिस्टिक मिसाइल का किया परीक्षण, किम जोंग भी थे मौके पर मौजूद, देखिये वीडियो

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: March 25, 2022 16:39 IST

एनके न्यूज द्वारा किये गये एक वीडियो ट्वीट में किम जोंग उन को विरष्ठ सैन्य अधिकारियों के साथ इंटरकांटिनेंटल बैलिस्टिक मिसाइल के हैंगर से बाहर निकलते हुए दिखाया गया है। किम वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों के साथ मिसाइल के लॉन्च का मार्गदर्शन कर रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देउत्तर कोरिया ने गुरुवार को इंटरकांटिनेंटल बैलिस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण किया उत्तर कोरिया ने इस मिसाइल का परीक्षण जापानी क्षेत्रीय जल के पास होक्काइडो द्वीप के पास कियाअमेरिका ने किम जोंग उन के इस मिसाइल परीक्षण की व्यापक निंदा की है

प्योंगयांग:उत्तर कोरिया के सरकारी टेलिविजन पर इंटरकांटिनेंटल बैलिस्टिक मिसाइल का परीक्षण किए जाने का वीडियो जारी किया है। वीडियो में किम जोंग उन को मिसाइल प्रक्षेपण का मार्गदर्शन करते हुए दिखाया गया है। शुक्रवार को उत्तर कोरियाई सरकार द्वारा जारी की गई तस्वीरों में किम जोंग को जश्न मनाते हुए दिखाया गया है।

एनके न्यूज द्वारा किये गये एक वीडियो ट्वीट में किम जोंग उन को विरष्ठ सैन्य अधिकारियों के साथ इंटरकांटिनेंटल बैलिस्टिक मिसाइल के हैंगर से बाहर निकलते हुए दिखाया गया है। किम वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों के साथ मिसाइल के लॉन्च का मार्गदर्शन कर रहे हैं।

वहीं इसके साथ जारी अन्य एक तस्वीर में किन किसी अज्ञात स्थान पर इंटरकांटिनेंटल बैलिस्टिक मिसाइल (आईसीबीएम) के चारों ओर घूमते हुए दिखाई दे रहे हैं। 

उत्तर कोरिया द्वारा किये गये इस मिसाइल परीक्षण को अमेरिका सहित अन्य प्रतिद्वंद्वी देशों पर दबाव बनाने के तौर पर देखा जा रहा है। माना जा रहा है कि उत्तर कोरिया ने परमाणु शक्ति देशों द्वारा लगाये गये गंभीर प्रतिबंधों को हटाने के लिए इस इंटरकांटिनेंटल बैलिस्टिक मिसाइल के परीक्षण को अंजाम दिया है।  

जानकारी के मुताबिक किम जोंग उन के नेतृत्व में गुरुवार को इस इंटरकांटिनेंटल बैलिस्टिक मिसाइल को जापानी क्षेत्रीय जल के पास होक्काइडो द्वीप से छोड़ा गया। इस संबंध में जापान ने कहा है कि वह उत्तर कोरिया की इस इंटरकांटिनेंटल बैलिस्टिक मिसाइल की तकनीक का अध्ययन करने के लिए उसके मलबे की खोज कर सकता है।

मालूम हो कि इन वीडियो और तस्वीरों को उत्तर कोरियाई सरकार द्वारा जारी किया गया है और कोरिया में मौजूद स्वतंत्र पत्रकारों को इस इंटरकांटिनेंटल बैलिस्टिक मिसाइल परीक्षण कार्यक्रम को कवर करने की अनुमति नहीं दी गई थी।

मालूम हो कि दक्षिण कोरियाई राष्ट्रपति मून जे इन ने आपातकालीन राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद की बैठक के दौरान उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग उन की आलोचना की थी। उन्होंने इंटरकांटिनेंटल बैलिस्टिक मिसाइल परीक्षणों द्वारा किम सरकार पर परीक्षण विराम को तोड़ने और इसके कारण पैदा होने गंभीर खतरे से अंतर्राष्ट्रीय समुदाय को आगाह किया था। 

इस बीच अमेरिका में भी व्हाइट हाउस के प्रेस सचिव जेन साकी ने उत्तरी कोरिया द्वारा किये गये मिसाइल परीक्षण की व्यापक निंदा की है और इसे संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के प्रस्तावों का उल्लंघन बताया है। उन्होंने कहा कि इस तरह के परीक्षण से क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था के अस्थिर होने का जोखिम बढ़ेगा। 

इससे पहले उत्तरी कोरिया ने जनवरी 2022 में अपने पूर्वी समुद्री क्षेत्र में एक बैलिस्टिक मिसाइल दागी थी। अभी किये गये इंटरकांटिनेंटल बैलिस्टिक मिसाइल के परीक्षण से यह बात स्पष्ट है कि उत्तर कोरिया कोरोना लॉकडाउन और अमेरिका के साथ परमाणु गतिरोध वार्ता के दौरान अपनी सैन्य क्षमताओं का विस्तार करना जारी रखे हुए है।

टॅग्स :किम जोंग उनउत्तर कोरिया
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वउत्तर कोरिया के मिसाइल परीक्षण से हड़कंप! जापान और दक्षिण कोरिया हाई अलर्ट पर, PM ताकाइची ने कसी कमर

विश्वउत्तर कोरिया ने स्क्विड गेम देखने और के-पॉप सुनने के लिए किशोरों को दी मौत की सज़ा

कारोबारक्या पश्चिम के दिन वाकई लदने वाले हैं?, 80वीं वर्षगांठ पर शी जिनपिंग ने पुतिन-किम जोंग उन की उपस्थिति में कहा-हम किसी से नहीं डरते, अमेरिका को खुली चुनौती

विश्वचीन विजय दिवस समारोहः रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग उन समेत 26 विदेशी नेता को न्योता, देखिए लिस्ट

विश्वViral Video: यूट्यूबर ने उत्तर कोरिया की यात्रा का ‘अविश्वनीय’ अनुभव साझा किया, उम्मीद से बिल्कुल | WATCH

विश्व अधिक खबरें

विश्वचॉकलेट का तोहफा..., जब पीएम मोदी ने मेलोनी को दिया 'मेलोडी' गिफ्ट; वीडियो देख इंटरनेट पर फैन्स ने मचाया गदर

विश्वबांग्लादेश में भारतीय दूतावास अधिकारी की मौत, दफ्तर में मिला शव; मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी पुलिस

विश्वसवाल पूछने के अवसर और तरीके को लेकर गंभीर सवाल

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH