लाइव न्यूज़ :

किम ने पार्टी की बैठक में बाहरी दुनिया के साथ संबंध सुधारने पर दिया जोर

By भाषा | Updated: January 8, 2021 15:01 IST

Open in App

सियोल, आठ जनवरी (एपी) उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन ने अपनी पार्टी की बैठक में बाहरी दुनिया के साथ संबंध सुधारने की जरूरत को रेखांकित किया।

सरकारी मीडिया ने कहा है कि किम ने लगातार तीसरे दिन जारी पार्टी की बैठक में दक्षिण कोरिया के साथ संबंधों की समीक्षा की, हालांकि यह नहीं बताया कि वह किस तरह के कदम उठाना चाहते हैं।

पर्यवेक्षकों ने उम्मीद जतायी है कि पिछले पांच वर्षों में सत्तारूढ़ वर्कर्स पार्टी के पहले सम्मेलन के जरिए वह दक्षिण कोरिया और अमेरिका की ओर सद्भावना का संदेश भेजना चाहते हैं क्योंकि देश में आर्थिक चुनौतियां बढ़ती जा रही हैं।

कोरियन सेंट्रल न्यूज एजेंसी (केसीएनए) ने शुक्रवार को कहा कि पार्टी के सम्मेलन में बृहस्पतिवार को किम ने अपनी पार्टी की नीतियों को रेखांकित किया और दूसरे देशों के साथ संबंध सुधारने पर जोर दिया।

केसीएनए ने कहा कि किम ने दक्षिण कोरिया के साथ संबंधों की भी समीक्षा की।

‘वर्कर्स पार्टी कांग्रेस’ निर्णय लेने वाली पार्टी की शीर्ष इकाई है। यह इकाई पिछली परियोजनाओं की समीक्षा करती है और नई प्राथमिकताएं तय करती है तथा शीर्ष अधिकारियों के विभागों का फेरबदल करती है।

कोविड-19 महामारी के कारण सीमाएं बंद होने और अमेरिका द्वारा लगाए गए प्रतिबंधों के कारण किम को अपने नौ साल के कार्यकाल में सबसे अधिक चुनौतियों का सामना करना पड़ा।

अपने शुरुआती संबोधन में किम ने पूर्ववर्ती आर्थिक विकास योजनाओं के नाकाम होने की बात स्वीकारी और अगले पांच साल में विकास के नए लक्ष्यों का संकल्प जताया। दूसरे दिन की बैठक में किम ने कहा कि उनका देश सैन्य क्षमता में वृद्धि करेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला