लाइव न्यूज़ :

लादेन को मार गिराना बड़ी उपलब्धि थी लेकिन बगदादी को मारना उससे भी बड़ी उपलब्धिः ट्रंप

By भाषा | Updated: October 28, 2019 14:34 IST

ट्रंप ने घोषणा की थी कि इस्लामिक स्टेट (आईएसआईएस) सरगना अबू बक्र अल बगदादी शनिवार को उत्तर-पश्चिमी सीरिया में अमेरिका के विशेष बलों की कार्रवाई में मारा गया। राष्ट्रपति ट्रंप ने बगदादी के मारे जाने की घोषणा के बाद पत्रकारों से कहा, ‘‘हम उसके उत्तराधिकारियों के बारे में जानते हैं और उन पर हमारी नजर है।’’

Open in App
ठळक मुद्देअमेरिकी सैनिकों ने अलकायदा सरगना ओसामा बिन लादेन के बेटे हमजा बिन लादेन को मार गिराया था।ओसामा बिन लादेन बहुत बड़ा आतंकवादी था लेकिन लादेन वर्ल्ड ट्रेड सेंटर पर हमले से बड़ा आतंकवादी बना था।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार को दावा किया कि अमेरिका मारे गए आईएसआईएस प्रमुख अबू बक्र अल बगदादी के उत्तराधिकारियों के बारे में जानता है और उन पर नजर रख रहा है।

ट्रंप ने घोषणा की थी कि इस्लामिक स्टेट (आईएसआईएस) सरगना अबू बक्र अल बगदादी शनिवार को उत्तर-पश्चिमी सीरिया में अमेरिका के विशेष बलों की कार्रवाई में मारा गया। राष्ट्रपति ट्रंप ने बगदादी के मारे जाने की घोषणा के बाद पत्रकारों से कहा, ‘‘हम उसके उत्तराधिकारियों के बारे में जानते हैं और उन पर हमारी नजर है।’’

उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा, इस साल के शुरुआत में अमेरिकी सैनिकों ने अलकायदा सरगना ओसामा बिन लादेन के बेटे हमजा बिन लादेन को मार गिराया था। ट्रंप ने कहा, ‘‘हमजा बिन लादेन को मार गिराना बड़ी उपलब्धि थी लेकिन यह सबसे बड़ी उपलब्धि है।

ओसामा बिन लादेन बहुत बड़ा आतंकवादी था लेकिन लादेन वर्ल्ड ट्रेड सेंटर पर हमले से बड़ा आतंकवादी बना था। वहीं इस व्यक्ति ने पूरे क्षेत्र पर कब्जा करके एक देश बना लिया था जिसे वह ‘खिलाफत’ कहता था और वह यह दोबारा करने का प्रयास कर रहा था।’’ उन्होंने कहा, ‘‘मैंने बगदादी की सेहत के बारे में बहुत नहीं सुना था। मैंने सुना था कि उसकी सेहत ठीक नहीं थी लेकिन वह बहुत खौफनाक मौत मरा, यह मैं आपसे कह सकता हूं।’’ 

बगदादी की मौत आईएस को हराने के अभियान में एक बड़ी जीत:अमेरिकी रक्षा मंत्री

अमेरिकी रक्षा मंत्री मार्क एस्पर ने कहा है कि उत्तर पश्चिमी सीरिया में अमेरिकी हवाई हमले में दुनिया के सबसे वांछित आतंकवादी अबू बक्र अल-बगदादी का मारा जाना आईएसआईएस के खिलाफ अभियान में बड़ी कामयाबी है।

एस्पर ने कहा कि यह अमेरिका के लिए और दुनिया के लिए एक महत्वपूर्ण दिन है। शनिवार देर रात अमेरिका के संयुक्त विशेष अभियान बलों और अनेक एजेंसियों ने कमांडर-इन-चीफ-निर्देशित ऑपरेशन को पूरा किया। यह अभियान था बगदादी को पकड़ा या उसे समाप्त करना।

उन्होंने कहा कि बगदादी अमेरिकी सेना के हाथों मारा जा चुका है। रक्षा मंत्री ने एक बयान में कहा,‘‘इस वर्ष की शुरुआत में हमने हमारे सहयोगियों के साथ मिलकर आईएसआईएस को शिकस्त दी थी और अब इसका सरगना मारा गया है।’’ संयुक्त राज्य अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार रॉबर्ट ओ ब्रायन ने एक समाचार चैनल से साक्षात्कार में कहा कि वह खूंखार जिसने दुनिया में इतना आंतक फैलाया था वह अपने अंतिम क्षणों में अमेरिकी सेना से पूरी तरह से डरा हुआ था।

टॅग्स :अमेरिकाडोनाल्ड ट्रंपआईएसआईएससीरिया
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट