लाइव न्यूज़ :

केजरीवाल की टिप्पणी : सोशल मीडिया प्रतिष्ठानों ने सिंगापुर के ‘सुधार नोटिस’ संबंधी आदेश का पालन किया

By भाषा | Updated: May 21, 2021 16:44 IST

Open in App

सिंगापुर, 21 मई कोरोना वायरस के एक स्वरूप को लेकर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल की टिप्पणी से विवाद उत्पन्न होने के बाद फेसबुक और ट्विटर जैसे सोशल मीडिया प्रतिष्ठानों तथा सिंगापुर के सबसे बड़े मीडिया प्रतिष्ठान ने अपने उपयोगकर्ताओं को ‘सुधार नोटिस’ जारी करने के सिंगापुर सरकार के आदेश का पालन किया है।

केजरीवाल ने अपने ट्वीट में कहा था कि कोरोना वायरस का एक नया स्वरूप ‘सिंगापुर स्वरूप’ भी है जो बच्चों के लिए अधिक घातक है और भारत सरकार को सिंगापुर से जुड़ी सभी उड़ानों को निलंबित करना चाहिए।

सिंगापुर के स्वास्थ्य मंत्रालय ने दिल्ली के मुख्यमंत्री की टिप्पणी के बाद ऑनलाइन प्रसारित होने वाली ‘फर्जी और झूठी खबरों’ को रोकने संबंधी कानून लागू कर दिया था।

सिंगापुर के स्वास्थ्य मंत्री ओंग ये कुंग ने बृहस्पतिवार को ‘फर्जी और झूठी खबर’ रोकथाम कानून संबंधी कार्यालय को निर्देश दिया था कि वह फेसबुक, टि्वटर और सिंगापुर प्रेस होल्डिंग्स मैग्जीन के स्वामित्व वाले हार्डवेयरजोन फोरम को ‘सुधार नोटिस’ जारी करे।

केजरीवाल की टिप्पणी को लेकर सिंगापुर सरकार ने कहा है कि कोरोना वायरस का कोई ‘सिंगापुर स्वरूप’ नहीं है।

सिंगापुर सरकार ने इस बारे में भारत सरकार से भी शिकायत की थी।

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने सिंगापुर के विदेश मंत्रालय की प्रतिक्रिया पर कहा था कि दिल्ली के मुख्यमंत्री की टिप्पणी ‘‘गैरजिम्मेदाराना’’ है और केजरीवाल भारत का प्रतिनिधित्व नहीं करते।

फेसबुक, ट्विटर और हार्डवेयरजोन फोरम ने कहा कि वे सिंगापुर सरकार की ओर से जारी सुधार नोटिस का पालन करने को बाध्य हैं और इसका पालन कर रहे हैं तथा इन मंचों का इस्तेमाल करने वाले लोगों को सुधार नोटिस भेजा जा रहा है।

इसका मतलब है कि सिंगापुर में इन मंचों पर कोरोना वायरस के कथित स्वरूप को लेकर अरविंद केजरीवाल के बयान से संबंधित कोई भी सूचना नहीं दिखाई जाएगी तथा बताया जाएगा कि कोविड-19 महामारी के जिम्मेदार विषाणु का कोई ‘सिंगापुर स्वरूप’ नहीं है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया युद्धविरामः मर्सिडीज-बेंज, बीएमडब्ल्यू ग्रुप और ऑडी के लिए शोरूम आएंगे ग्राहक?

भारतकौन थीं सरोज पांडेय?

भारतपीएम मोदी ने आशा भोंसले की स्वास्थ्य को लेकर जताई गहरी चिंता, सीने में संक्रमण के बाद भर्ती सुरों की मलिका हुईं एडमिट

विश्वIslamabad Talks: ईरान के साथ वार्ता विफल, जेडी वेंस इस्लामाबाद से रवाना; पाकिस्तान ने दोनों देशों से की ये अपील

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 12 अप्रैल को प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम घोषित, जानें दिल्ली से मुंबई तक की कीमतें

विश्व अधिक खबरें

विश्वअमेरिका-ईरान वार्ता के तीन दौर बेनतीजा, जेडी वैंस बोले- हमने 'बेस्ट ऑफर' दिया लेकिन बात नहीं बनी

विश्वडोनाल्ड ट्रंप ने दी चीन को चेतावनी, कहा- 'ईरान की मदद करने पर भुगतना होगा अंजाम'

विश्वअमेरिका ईरान की जब्त संपत्तियां रिहा करने पर हुआ सहमत, इस्लामाबाद वार्ता के बीच रिपोर्ट का दावा

विश्वUS-Iran War: अमेरिका-ईरान वार्ता के लिए वैंस की टीम इस्लामाबाद पहुंची, ट्रंप बोले— 'गुड लक'

विश्वHormuz Toll: ट्रंप का ईरान को अल्टीमेटम, होर्मुज पर नहीं चलेगा 'टोल राज'