लाइव न्यूज़ :

कजाखस्तान सुरक्षा एजेंसी का विमान दुर्घटनाग्रस्त, चार लोगों की मौत

By भाषा | Updated: March 14, 2021 08:36 IST

Open in App

मास्को, 14 मार्च (एपी) कजाखस्तान की सरकारी सुरक्षा एजेंसी के एक विमान के शनिवार को दुर्घनाग्रस्त हो जाने से उसमें सवार चालक दल के चार सदस्यों की मौत हो गई और दो अन्य सदस्य घायल हो गए।

कजाखस्तान के आपात मंत्रालय ने बताया कि दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मंत्रालय ने बताया कि दो इंजन वाला ‘एन-26’ टर्बोप्रॉप कजाखस्तान के सबसे बड़े शहर अल्माटी में हवाईअड्डे पर उतरते समय दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस विमान ने देश की राजधानी नूर सुल्तान से उड़ान भरी थी और इसमें चालक दल के छह सदस्य सवार थे।

कजाखस्तान की राष्ट्रीय सुरक्षा समिति ने बताया कि यह विमान उसका था। उसने कहा कि विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने का कारण पता लगाने के लिए जांच की जा रही है।

‘एन-26’ को 1960 के दशक में डिजाइन किया गया था और सैन्य एवं असैन्य इस्तेमाल के लिए इस श्रृंखला के कई विमान बनाए गए थे, जिनका इस्तेमाल पूर्व सोवियत देशों समेत दुनियाभर के कई देश करते हैं। कजाखस्तान भी पहले सोवियत संघ का हिस्सा था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारDA Hike 2026: हजारों TGSRTC कर्मचारी को फायदा, महंगाई भत्ते में 2.1% की वृद्धि, 1 जनवरी 2026 से लागू?

भारतझलारिया गांवः नहीं बचा ढाई वर्षीय भागीरथ, 60 फीट गहरे बोरवेल और 22 घंटे रेस्क्यू के बाद?, सीएम मोहन यादव ने दुख जताया और 4 लाख की आर्थिक सहायता?

भारतAmbedkar Jayanti 2026: बैंक, स्कूल और ऑफिस... जानें 14 अप्रैल को कहां रहेगी छुट्टी

भारतनीतीश कुमार नहीं हो सकते राजद प्रमुख?, लालू यादव जेल गए तो पत्नी राबड़ी देवी को सीएम बनाया?, तेजस्वी यादव के बयान पर अशोक चौधरी ने कहा, वीडियो

क्रिकेटबुमराह, भुवी, हेजलवुड को ऐसे मार रहा?, बल्लेबाजी करने आता है तो दुनिया मानो थम सी जाती?, वैभव सूर्यवंशी पर फिदा शशि थरूर?

विश्व अधिक खबरें

विश्वHormuz Toll: ट्रंप का ईरान को अल्टीमेटम, होर्मुज पर नहीं चलेगा 'टोल राज'

विश्वधरती पर लौट आए NASA के चंद्रयात्री?, आर्टेमिस 2 ने सफलतापूर्वक की लैंडिंग, वीडियो

विश्वमिया खलीफ़ा ने लेबनान पर हुए हवाई हमलों पर एक भावुक वीडियो शेयर किया, कहा- 'मेरे टैक्स के पैसे मेरे वतन के साथ ऐसा कर रहे हैं'

विश्वAsian Boxing Championships 2026: विश्वनाथ सुरेश को गोल्ड?, 5 स्वर्ण पदक के साथ 16 पदक

विश्वक्या ख्वाजा आसिफ इज़राइल पर पोस्ट करते समय नशे में थे? डिलीट की गई पोस्ट से मचा बवाल