लाइव न्यूज़ :

कराची प्लेन क्रैश मामले में साजिश का शक गहराया, विमान के मलबे से मिले 3 करोड़ रुपये नकदी, जांच के दिए गए आदेश

By पल्लवी कुमारी | Updated: May 29, 2020 14:03 IST

Pakistan International Airlines (PIA) plane crash in Karachi: पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस (पीआईए) का एक यात्री विमान 22 मई को कराची जिन्ना अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे के पास घनी आबादी वाले रिहाइशी इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हुआ था। जिसमें 97 लोगों की मौत हो गई थी और 2 लोग ही बच पाए थे।

Open in App
ठळक मुद्देअधिकारी ने बताया कि 47 शवों की पहचान कर ली गई है और अब तक 43 शवों को अंतिम संस्कार के लिए परिवार वालों को सौंप दिया गया है। कराची प्लेन क्रैश: यह पाकिस्तान के इतिहास में अब तक की बड़ी विमान दुर्घटनाओं में से एक है।

कराची: पाकिस्तान में अंतरराष्ट्रीय एयरलाइन के दुर्घटनाग्रस्त विमान के मलबे से तीन करोड़ रुपये की नकद राशि बरामद हुई है। जिसके बाद विमान हादसे के साजिस का शक गहरा गया है। इस विमान में 99 लोग सवार थे जिनमें से नौ बच्चे समेत 97 लोगों की मौत हो गई थी। विमान पीके-8303 लाहौर से कराची जा रहा था और इसी दौरान वह कराची अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे के निकट के रिहाइशी इलाके में पिछले सप्ताह दुर्घटनाग्रस्त हो गया। चमत्कारी तरीके से दो यात्री इसमें सुरक्षित बच गए।

जांच के दिए गए आदेश, इतनी बड़ी रकम  हवाईअड्डे की सुरक्षा और सामान जांच तंत्र से कैसे पास हो गई

एक अधिकारी ने गुरुवार (28 मई) को बताया कि विमान के मलबे से जांचकर्ता और बचाव अधिकारियों ने विभिन्न देशों की मुद्राएं बरामद की हैं, जिसकी कीमत करीब तीन करोड़ रुपये है। अधिकारी ने बताया कि इस संबंध में जांच के आदेश दिए गए हैं कि इतनी बड़ी मात्रा में नकद राशि हवाईअड्डे की सुरक्षा और सामान जांच तंत्र से कैसे पास हो गई। 

उन्होंने कहा कि यह राशि दो थैलों में पड़ी मिली है। अधिकारी ने बताया कि शवों और सामान की पहचान की प्रक्रिया चल रही है ताकि इसे उनके परिजन को सौंपा जा सके। इस दुर्घटना में चालक दल के सदस्यों समेत 97 लोगों की मौत हो गई। यह पाकिस्तान के इतिहास में अब तक की बड़ी विमान दुर्घटनाओं में से एक है।  अधिकारी ने बताया कि 47 शवों की पहचान कर ली गई है और अब तक 43 शवों को अंतिम संस्कार के लिए परिवार वालों को सौंप दिया गया है। 

दिसंबर 2016 के बाद पाकिस्तान का सबसे बड़ा विमान हादसा

पाकिस्तान में सात दिसंबर 2016 के बाद यह पहला बड़ा विमान हादसा है जब चित्राल से इस्लामाबाद आ रहा एक पीआईए एटीआर-42 विमान बीच में ही दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। इस हादसे में विमान में सवार सभी 48 लोगों की मौत हो गई थी। मृतकों में गायक और ईसाई धर्म के प्रचारक जुनेद जमशेद भी शामिल थे। यह हादसा उस दिन हुआ है जब पाकिस्तान के गृह मंत्रालय ने 22 मई से 27 मई तक ईद की छुट्टियों की घोषणा की। 

टॅग्स :विमान दुर्घटनापाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला