लाइव न्यूज़ :

काबुल में सैन्य अस्पताल के बाहर धमाका, सीरियल ब्लास्ट में 19 लोगों की मौत, 50 घायल

By सतीश कुमार सिंह | Updated: November 2, 2021 22:33 IST

Open in App
ठळक मुद्देपहला धमाका सरदार मोहम्मद दाऊद खान अस्पताल के सामने हुआ।दूसरा धमाका भी अस्पताल के पास के इलाके में हुआ। विस्फोट क्षेत्र से गोलियों की आवाज भी सुनी गई है।

काबुलः अफगानिस्तान की राजधानी काबुल के एक सैन्य अस्पताल के सामने नागरिकों को निशाना बनाकर मंगलवार को बम विस्फोट किया गया। इस धमाके में 19 लोगों की मौत हो गई और 50 घायल हो गए। काबुल शहर में दो विस्फोट हुए।

पहला धमाका सरदार मोहम्मद दाऊद खान अस्पताल के सामने हुआ। दूसरा धमाका भी अस्पताल के पास के इलाके में हुआ। विस्फोट क्षेत्र से गोलियों की आवाज भी सुनी गई है। देश में सत्ता पर काबिज तालिबान के एक प्रवक्ता ने यह जानकारी दी।

तालिबान के उप प्रवक्ता बिलाल करीमी ने एसोसिएटेड प्रेस (एपी) को बताया कि काबुल में सरदार मोहम्मद दाऊद खान सैन्य अस्पताल के बाहर नागरिकों को निशाना बनाकर विस्फोट किया गया। उन्होंने कहा कि अब तक हताहतों की संख्या के बारे में पता नहीं चल पाया है। उन्होंने घटनास्थल पर एक और विस्फोट होने की पुष्टि नहीं की। काबुल के 10वें जिले में दो धमाकों की आवाज सुनी गई। क्षेत्र के निवासियों ने कहा कि उन्होंने गोलियों की आवाज भी सुनी।

टॅग्स :अफगानिस्तानतालिबानपाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वक्या ख्वाजा आसिफ इज़राइल पर पोस्ट करते समय नशे में थे? डिलीट की गई पोस्ट से मचा बवाल

विश्वUS-ईरान वार्ता से पहले पाकिस्तान में अलर्ट, इस्लामाबाद में 'रेड जोन' सील किया; सब कुछ बंद

विश्वIran-Israel War: क्या इस्लामाबाद वार्ता बचा पाएगी शांति? लेबनान हमले और कीर स्टार्मर के खाड़ी दौरे से जुड़ी हर अपडेट, जानें यहां

विश्वअविश्वास के घने कोहरे में विश्वास की खोज !

विश्वअमेरिका-ईरान युद्धविरामः डोनाल्ड ट्रंप को नहीं पाक पीएम शहबाज शरीफ और फील्ड मार्शल आसिम मुनीर को नोबेल शांति पुरस्कार दो?, पाकिस्तान ने मांग उठाई?

विश्व अधिक खबरें

विश्वHormuz Toll: ट्रंप का ईरान को अल्टीमेटम, होर्मुज पर नहीं चलेगा 'टोल राज'

विश्वधरती पर लौट आए NASA के चंद्रयात्री?, आर्टेमिस 2 ने सफलतापूर्वक की लैंडिंग, वीडियो

विश्वमिया खलीफ़ा ने लेबनान पर हुए हवाई हमलों पर एक भावुक वीडियो शेयर किया, कहा- 'मेरे टैक्स के पैसे मेरे वतन के साथ ऐसा कर रहे हैं'

विश्वAsian Boxing Championships 2026: विश्वनाथ सुरेश को गोल्ड?, 5 स्वर्ण पदक के साथ 16 पदक

विश्वभारत-US संबंधों का नया अध्याय; मार्को रूबियो का भारत दौरा, क्वाड और क्रिटिकल मिनरल्स पर जोर