लाइव न्यूज़ :

काबुल एयरपोर्ट से दिल झकझोर देने वाली तस्वीर, अफगानिस्तान छोड़ने की भागदौड़ में माता-पिता से बिछड़ा मासूम, लावारिस हालत में बिलखता मिला

By विनीत कुमार | Updated: August 17, 2021 12:22 IST

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल के एयरपोर्ट पर सोमवार को काफी अफतातफरी नजर आई थी। इस बीच एक मासूम अपने माता-पिता से बिछड़ गया और लावारिस हालत में बिलखता हुआ मिला।

Open in App
ठळक मुद्देकाबुल एयरपोर्ट पर मासूम बच्चा लावारिस हालत में बिलखता मिला है, माता-पिता से बिछड़ा।रिपोर्ट्स के अनुसार अफगानिस्तान छोड़ने की भागदौड़ के बीच मासूम अपने माता-पिता से बिछड़ गया।इस घटना ने 2015 की उस घटना की याद दिला दी है, जब एलन कुर्दी का शव तुर्की के एक समुद्र तट से मिला था।

काबुल: काबुल पर तालिबान के कब्जे के बाद पूरे अफगानिस्तान में अफरातफरी है। हजारों लोग घर छोड़कर भाग रहे हैं और किसी दूसरे पड़ोसी देश में ठिकाना पाने की कोशिश में जुटे हैं। काबुल एयरपोर्ट से सोमवार को कई वीडियो और तस्वीरें सामने आई थी जो वहां फैली बदहवासी का मंजर बयान कर रही थीं।

ऐसे में एक और दिल झकझोर देने वाली तस्वीर सामने आई है। इसमें एक मासूम बच्चा लावारिस हालत में काबुल एयरपोर्ट पर बिलखता मिला है। टीवी 9 भारतवर्ष की रिपोर्ट के अनुसार बच्चा काबुल एयरपोर्ट पर माता-पिता से बिछ़ड़ गया। तस्वीर में ये बच्चा रोता हुआ नजर आ रहा है। बच्चे के माता-पिता के बारे में कोई जानकारी नहीं सामने आई है।

इससे पहले 2015 में कुछ ऐसी तस्वीर सामने आई थी जब सीरिया से कई परिवार भागे थे। इसी दौरान एलन कुर्दी नाम के बच्चे का शव तुर्की के समुद्र तट पर मिला था। ये तस्वीर तब वायरल हुई थी। इस तस्वीर ने पूरी दुनिया को तब हिलाकर रख दिया था। एलन के माता-पिता तब सीरिया के गृहयुद्ध से डरकर दूसरे देश में शरण लेने के लिए भागे थे।

एलन कुर्दी की तस्वीर

गौरतलब है कि सोमवार को तालिबान के शासन के डर से युद्धग्रस्त देश से निकलने की कोशिश कर रहे सैकड़ों लोग सोमवार को काबुल हवाईअड्डे पर एकत्र हो गये, जहां अफरा-तफरी मचने से कम से कम सात लोगों की मौत हो गई थी।

मृतकों में तीन अफगान नागरिक भी शामिल हैं, जो अमेरिकी वायुसेना के एक विमान के कुछ हिस्सों से लटक गये थे। एक स्थानीय समाचार एजेंसी द्वारा पोस्ट की गई वीडियो क्लिप के मुताबिक तीन अफगान नागरिक आसमान से नीचे गिर गये। दरअसल, वे अफगानिस्तान में तालिबान के शासन से भागने की कोशिश करते हुए अमेरिकी वायुसेना के एक विमान से बाहर से लटक गये थे। 

(भाषा इनपुट के साथ)

टॅग्स :अफगानिस्तानतालिबान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

विश्वPakistan-Afghanistan War: पाकिस्तान के अस्पताल पर हमले से भड़के अफगान क्रिकेटर, काबुल में अब तक 400 लोगों की मौत, कई घायल

विश्वPakistan-Afghanistan War: 'अफ़ग़ानिस्तान की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता का पूरी तरह से सम्मान किया जाए', भारत ने पाकिस्तान को चेताया

विश्वPakistan-Afghanistan Tension: पाकिस्तान ने काबुल से लेकर कंधार तक की एयरस्ट्राइक, 4 की मौत; तालिबान ने जवाबी कार्रवाई की दी धमकी

विश्वअफगानिस्तान के बगराम वायुसेना अड्डे पर हमला, टीटीए कमांडर कहरमान को पाकिस्तान ने मार गिराया

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल