लाइव न्यूज़ :

म्यांमा में कई महीने तक जेल में रहा पत्रकार अमेरिका पहुंचा

By भाषा | Updated: November 16, 2021 20:46 IST

Open in App

न्यूयॉर्क, 16 नवंबर (एपी) सैन्य शासित म्यांमा में करीब छह महीने जेल में गुजारने के बाद अमेरिकी पत्रकार डैनी फेनस्टर मंगलवार को वापस अमेरिका पहुंच गए।

फेनस्टर को पिछले हफ्ते 11 साल की कठोर कारावास की सजा सुनाई गई थी। उन्हें सोमवार को पूर्व अमेरिकी राजनयिक बिल रिचर्डसन को सौंप दिया गया, जिन्होंने रिहाई पर मध्यस्थता में मदद की।

फरवरी में नोबेल पुरस्कार विजेता आंग सान सू ची की निर्वाचित सरकार को सेना द्वारा सत्ता से बेदखल करने के बाद 100 से अधिक पत्रकारों, मीडिया से जुड़े अधिकारियों या प्रकाशकों को हिरासत में लिया गया और फेनस्टर भी उनमें शामिल थे।

न्यूयॉर्क पहुंचने पर फेनस्टर ने कहा कि घर वापसी पर उन्हें विश्वास नहीं हो रहा है। उन्होंने कहा, ‘‘यह काफी लंबा समय रहा, एक ऐसा क्षण जिसके बारे में मैं इतने लंबे समय से कल्पना कर रहा था। मैंने जो कुछ भी कल्पना की थी, वह सब गुजर चुका है। फेनस्टर के पहुंचने पर उनकी मां रोज ने उन्हें गले से लगा लिया।

फेनस्टर ने अपने वकील से कहा था कि उन्हें लग रहा कि वह कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए लेकिन जेल अधिकारियों ने इससे इनकार किया था। सोमवार को वह कतर के जरिए यात्रा कर पहुंचे हैं। फेनस्टर ने कहा कि वह स्वस्थ हैं और हिरासत में उन्हें यातना नहीं दी गई।

न्यूज वेबसाइट ‘फ्रंटियर म्यांमा’ के प्रबंध संपादक फेनस्टर को फर्जी सूचनाएं प्रसारित करने, अवैध संगठनों से संपर्क में रहने और वीजा नियमन का दुरुपयोग करने के आरोप में शुक्रवार को दोषी ठहराया गया था। अपनी दोषसिद्धि से कुछ दिन पहले फेनस्टर को पता चला कि उनके खिलाफ कुछ ऐसे भी आरोप लगाए गए हैं जिसके साबित होने पर उन्हें उम्रकैद की सजा हो सकती है। फेनस्टर को 24 मई को यांगून हवाई अड्डे से गिरफ्तार किया गया था और तब से वह हिरासत में थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्व अधिक खबरें

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें