लाइव न्यूज़ :

जो बाइडन ब्रिटिश प्रधानमंत्री को हाथ से बनी साइकिल उपहार में देंगे

By भाषा | Updated: June 13, 2021 16:49 IST

Open in App

लंदन, 13 जून अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने इस सप्ताहांत कॉर्नवेल में जी-7 शिखर सम्मेलन से पहले ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन से व्यक्तिगत मुलाकात में उन्हें उपहार देने के लिए पसंदीदा हाथ से बनाया हुआ साइकिल चुना है।

इस साइकिल का निर्माण अमेरिकी शहर फिलाडेलफिया की एक छोटी कंपनी ने किया है। लाल, सफेद और नीले रंग की इस साइकिल को बनाने का काम कंपनी को कुछ दिन पहले ही दिया गया था। इसे बनाने में आम तौर पर कुछ महीने लग जाते हैं।

जॉनसन को साइकिल चलाना काफी पसंद है और अक्सर लंदन की सड़कों पर साइकिल चलाते उनकी तस्वीर सामने आती रहती है। बाइडन भी नियमित रूप से साइकिल चलाते हैं और वह पेलोटोन के साथ इनडोर साइकिलिंग के प्रशंसक हैं। बाइडन जो साइकिल उपहार में दे रहे हैं उसे बिलेंकी साइकल वर्क्स ने तैयार किया है।

‘फिलाडेलफिया इनक्वायरर’ की खबर के अनुसार चार लोगों की यह कंपनी आमतौर पर एक साइकिल को बनाने में 18 महीने का समय लेती है। कंपनी के मालिक स्टीफन बिलेंकी से अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने 23 मई को साइकिल और उससे मिलते जुलते हेलमेट के डिजाइन के सिलसिले में संपर्क किया था। खबर के अनुसार इसका बजट 1,500 अमेरिकी डॉलर था जो कंपनी के न्यूतम दर का एक तिहाई था। बिलेंकी ने अखबार को बताया कि उन्होंने कंपनी की पहचान बढ़ाने के इरादे से यह ऑर्डर स्वीकार कर लिया।

अमेरिका के राष्ट्रपति के लिए जॉनसन ने अमेरिका में गुलामी प्रथा के विरोधी फ्रेडरिक डगलस को दर्शाते भित्ती चित्र की फ्रेम की हुई तस्वीर को चुना है। पूर्व में गुलाम रहे डगलस 19वीं शताब्दी में गुलामी प्रथा उन्मूलन आंदोलन के अगुवा बने थे। उनकी यह तस्वीर एडिनबर्ग भित्ती चित्र का हिस्सा है।

अमेरिका की प्रथम महिला जिल बाइडन को कॉर्नवेल के इंग्लिश लेखक डाफने दू मॉरियर का पहला संस्करण ‘द एप्पल ट्री’ उपहार में मिला है और कैरी जॉनसन को सैनिकों की पत्नियों द्वारा निर्मित लेदर टोट बैग और प्रेसिडेंशियल सिल्क स्कार्फ मिला है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 06 April 2026: आज इन 4 राशिवालों को होगा चौतरफा लाभ, नौकरी-व्यापार में होगी तरक्की

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा