लाइव न्यूज़ :

साने ताकाइची को नया नेता चुना?, जापान की पहली महिला प्रधानमंत्री बनने की संभावना

By सतीश कुमार सिंह | Updated: October 4, 2025 12:31 IST

जापान की सत्तारूढ़ पार्टी ने शनिवार को पूर्व आर्थिक सुरक्षा मंत्री साने ताकाइची को अपना नया नेता चुन लिया, जिसके साथ ही उनके देश की पहली महिला प्रधानमंत्री बनने की संभावना बढ़ गई है।

Open in App
ठळक मुद्देजापान की अगली प्रधानमंत्री बनने की संभावना है।जनता का समर्थन हासिल करेगी और सत्ता में बनी रहेगी।ताकाइची ने प्रधानमंत्री शिगेरु इशिबा की जगह ली है।

तोक्योः जापान की सत्तारूढ़ पार्टी ने शनिवार को साने ताकाइची को अपना नया नेता चुना। देश की पहली महिला प्रधानमंत्री बनेंगी। ताकाइची ने दूसरे दौर के मतदान में शिंजिरो कोइज़ुमी को 185-156 से हराकर रूढ़िवादी लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी (एलडीपी) की नेता बनीं। नेतृत्व की दौड़ पिछले महीने तब शुरू हुई, जब प्रधानमंत्री शिगेरु इशिबा ने कहा कि वह एक साल के कार्यकाल के बाद पद छोड़ देंगे। हालाँकि इस महीने के अंत में संसद में मतदान होने पर ताकाइची के दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था की पीएम बनने की संभावना है।

एलडीपी के नेतृत्व वाले गठबंधन ने पिछले साल दोनों सदनों में अपना बहुमत खो दिया था। 64 वर्षीय ताकाइची एक रूढ़िवादी राष्ट्रवादी हैं, जो पूर्व ब्रिटिश नेता मार्गरेट थैचर को अपने आदर्शों में से एक मानती हैं। ताकाइची ने लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी द्वारा कराए गए अंतर-दलीय मतदान में कृषि मंत्री शिंजिरो कोइज़ुमी को हराया, जो लोकप्रिय पूर्व प्रधानमंत्री जुनिचिरो कोइज़ुमी के पुत्र हैं।

ताकाइची जापान की लंबे समय से सत्तासीन रूढ़िवादी लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी की पहली महिला नेता बनकर इतिहास रचेंगी। ताकाइची ने प्रधानमंत्री शिगेरु इशिबा की जगह ली है। पार्टी को उम्मीद है कि वह बड़ी चुनावी हार के बाद जनता का समर्थन हासिल करेगी और सत्ता में बनी रहेगी। जापान की अगली प्रधानमंत्री बनने की संभावना है।

टॅग्स :जापानJapan International Cooperation Agency
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

विश्वउत्तर कोरिया के मिसाइल परीक्षण से हड़कंप! जापान और दक्षिण कोरिया हाई अलर्ट पर, PM ताकाइची ने कसी कमर

विश्वआखिर क्यों जापानी पत्रकार को इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स ने किया अरेस्ट?, विदेश मंत्री तोशिमित्सु मोतेगी ने कहा- एक रिहा, अभी भी जेल में दूसरा शख्स

कारोबारजापान, ऑस्ट्रेलिया ने कहा- नो?, 7 देशों से युद्धपोत भेजने की मांग?, होर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को झटका?

विश्वकुरोसावा की राशोमन, जॉर्जेस सीमेनॉन की किताबें और नीचा नगर

विश्व अधिक खबरें

विश्वचॉकलेट का तोहफा..., जब पीएम मोदी ने मेलोनी को दिया 'मेलोडी' गिफ्ट; वीडियो देख इंटरनेट पर फैन्स ने मचाया गदर

विश्वबांग्लादेश में भारतीय दूतावास अधिकारी की मौत, दफ्तर में मिला शव; मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी पुलिस

विश्वसवाल पूछने के अवसर और तरीके को लेकर गंभीर सवाल

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH