लाइव न्यूज़ :

जापान-चीन संबंधः पीएम योशिहिदे सुगा बोले- निकटता से काम करने पर सहमति, स्थिर संबंध पर फोकस, हांगकांग पर चर्चा

By भाषा | Updated: September 26, 2020 12:27 IST

सुगा ने चिनफिंग के साथ फोन पर बातचीत के बाद संवाददाताओं से कहा, ‘‘मैंने (शी को) बताया कि जापान और चीन के बीच संबंधों में स्थिरता न केवल दोनों देशों के लिए बल्कि क्षेत्र के लिए और अंतरराष्ट्रीय जगत के लिए भी जरूरी है।’’

Open in App
ठळक मुद्देसम्मेलन और उच्च स्तरीय बैठकों के साथ निकटता से काम करने की सहमति बनी है।हांगकांग पर नियंत्रण को लेकर चीन की कड़ी नीतियों का जापान के सत्तारूढ़ दल के भीतर विरोध शुरू हो गया था और यात्रा का विरोध होने लगा था।चिनफिंग की संभावित यात्रा के संबंध में पूछे जाने पर सुगा ने कहा, ‘‘हमने उनकी जापान की संभावित यात्रा के बारे में कोई बातचीत नहीं की।’’

तोक्योः जापान के नए प्रधानमंत्री योशिहिदे सुगा ने कहा कि उनके और चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग के बीच शुक्रवार को हुई बातचीत में दोनों देशों के बीच सम्मेलन और उच्च स्तरीय बैठकों के साथ निकटता से काम करने की सहमति बनी है।

सुगा ने चिनफिंग के साथ फोन पर बातचीत के बाद संवाददाताओं से कहा, ‘‘मैंने (शी को) बताया कि जापान और चीन के बीच संबंधों में स्थिरता न केवल दोनों देशों के लिए बल्कि क्षेत्र के लिए और अंतरराष्ट्रीय जगत के लिए भी जरूरी है।’’ सुगा ने हाल ही में देश की कमान संभाली है और चीन के राष्ट्रपति के साथ प्रधानमंत्री के तौर पर यह उनकी पहली बातचीत है।

चिनफिंग का अप्रैल में जापान की यात्रा का कार्यक्रम था लेकिन कोरोना वायरस संक्रमण के चलते यह यात्रा स्थगित कर दी गई थी साथ ही हांगकांग पर नियंत्रण को लेकर चीन की कड़ी नीतियों का जापान के सत्तारूढ़ दल के भीतर विरोध शुरू हो गया था और यात्रा का विरोध होने लगा था।

चिनफिंग की संभावित यात्रा के संबंध में पूछे जाने पर सुगा ने कहा, ‘‘हमने उनकी जापान की संभावित यात्रा के बारे में कोई बातचीत नहीं की।’’ उन्होंने कहा कि दोनों नेता द्विपक्षीय, क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर उच्च स्तरीय बैठकें करने और सम्मेलन आयोजित करने पर सहमत हुए हैं। गौरतलब है कि अमेरिका के साथ संबंधों में बेहद तनाव के बीच चीन के जापान के साथ रिश्तों में हाल ही में सुधार हुआ है।

चीन की समाचार समिति शिन्हुआ ने अपनी एक रिपोर्ट में कहा है कि शी ने संबंधों में सुधार की बात को स्वीकार किया है और कहा है कि चीन आपसी हितों के क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने के लिए सुगा सरकार के साथ मिलकर काम करने को तैयार हैं, साथ ही संवेदनशील मुद्दों सहित अतीत के मसलों पर भी काम करने को दोनों तैयार हैं। इससे पहले सुगा ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से बातचीत करके ‘‘स्वतंत्र और निर्बाध हिंद प्रशांत क्षेत्र’’ के लिए मिलकर काम करने की इच्छा व्यक्त की थी। 

टॅग्स :जापानचीनहॉन्ग कॉन्गशी जिनपिंगअमेरिकाडोनाल्ड ट्रम्पयोशिहिदे सुगा
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्व अधिक खबरें

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा

विश्वकौन कहता है कि अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ता!

विश्वक्या खत्म होने वाला है ईरान युद्ध? ट्रंप ने राष्ट्र के नाम संबोधन में कहा- "हमने वो पा लिया जिसके लिए लड़ रहे..."