लाइव न्यूज़ :

जापान ने रखा अक्टूबर-नवंबर तक पूर्ण टीकाकरण का लक्ष्य

By भाषा | Updated: August 29, 2021 10:03 IST

Open in App

तोक्यो, 29 अगस्त (एपी) जापान ने अक्टूबर या नवंबर में अपनी आबादी के पूर्ण टीकाकरण का लक्ष्य रखा है और टीकाकरण कार्यक्रम के प्रभारी मंत्री तारो कोनो ने कोरोना वायरस के लिए समय से बूस्टर टीके उपलब्ध कराने का रविवार को वादा किया। उन्होंने कहा कि जुलाई तक दूसरी खुराक ले चुके चिकित्साकर्मियों और बुजुर्गों के लिए फाइजर और मोडर्ना के बूस्टर टीके अगले साल की शुरुआत में आ जाएंगे। कोनो ने राष्ट्रीय स्तर पर प्रसारित ‘फ्यूजी टीवी’ के एक कार्यक्रम में कहा, “जापान ने 80 प्रतिशत टीकाकरण स्तर का लक्ष्य रखा है।’’ उन्होंने कहा कि टीकाकरण के साक्ष्य के लिए डिजिलट प्रणाली इस साल के अंत तक उपलब्ध करा दी जाएगी। टीकाकरण के मामले में जापान विकसित देशों में पिछड़ा हुआ है जहां अब उसकी 43 प्रतिशत आबादी का पूर्ण टीकाकरण हो चुका है। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, अस्पताल मरीजों से भरे पड़े हैं और कोरोना वायरस से संक्रमित 1,18,000 से अधिक लोग अस्पतालों में भर्ती होने को लेकर घरों में प्रतीक्षा कर रहे हैं। जापान में कोविड-19 से 15,800 लोगों की मौत हुई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वआखिर क्यों जापानी पत्रकार को इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स ने किया अरेस्ट?, विदेश मंत्री तोशिमित्सु मोतेगी ने कहा- एक रिहा, अभी भी जेल में दूसरा शख्स

कारोबारजापान, ऑस्ट्रेलिया ने कहा- नो?, 7 देशों से युद्धपोत भेजने की मांग?, होर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को झटका?

विश्वकुरोसावा की राशोमन, जॉर्जेस सीमेनॉन की किताबें और नीचा नगर

कारोबारभारत के साथ कारोबार बढ़ाने को लेकर बेताब दुनिया

विश्वJapan election: निचले सदन की 465 सीट, सनाए ताकाइची के नेतृत्व वाला सत्तारूढ़ गठबंधन को 274 सीटें?, पीएम मोदी ने दी बधाई

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल