लाइव न्यूज़ :

जमाल खशोगी के हत्यारों पर सऊदी अरब चलाएगा मुकदमा, क्राउन प्रिंस के करीबियों पर है हत्या का शक

By लोकमत न्यूज़ ब्यूरो | Updated: October 27, 2018 17:21 IST

पत्रकार जमाल खशोगी की तुर्की स्थिति सऊदी अरब दूतावास में हत्या कर दी गयी थी। हत्या के आरोप में 18 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। खशोगी अमेरिकी अखबार वाशिंगटन पोस्ट के लिए लिखते थे।

Open in App

मनामा, 27 अक्टूबर (एएफपी) रियाद के विदेश मंत्री ने शनिवार को कहा कि पत्रकार जमाल खशोगी की हत्या के संदिग्धों के खिलाफ सऊदी अरब में मुकदमा चलाया जाएगा।

हत्यारों के प्रत्यर्पण पर तुर्की की मांग पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुये रियाद के विदेश मंत्री आदिल अल-जुबेर ने यह बात कही।

बहरीन की राजधानी में एक क्षेत्रीय रक्षा फोरम में विदेश मंत्री ने कहा, ‘‘जहां तक प्रत्यर्पण का मुद्दा है वो सऊदी नागरिक हैं। उन्हें सऊदी अरब में हिरासत में लिया गया है और सऊदी अरब में जांच हो रही है और सऊदी अरब में उनके खिलाफ मुकदमा चलाया जाएगा।’’ 

तुर्की के राष्‍ट्रपति रज्जब तैयब एर्दोआन ने शुक्रवार को सऊदी अरब के 18 नागरिकों को प्रत्यर्पित करने को कहा है जिसके बारे में अधिकारियों ने कहा है कि वे सऊदी सरकार के एक आलोचक खशोगी की इस महीने इस्तांबुल में सऊदी अरब के महा वाणिज्य दूतावास में हत्या में शामिल थे।

गुरुवार (25 सितंबर) को पत्रकार जमाल खशोगी की हत्या के मामले पर सऊदी अरब के शहजादे ने पहली बार सार्वजनिक रूप से टिप्पणी की। उन्होंने इस घटना को ‘डरावना’ बताते हुए कहा कि इस मामले में न्याय जरूर होगा। 

शहजादा मोहम्मद बिन सलमान ने यहां में एक निवेश सम्मेलन को संबोधित करते हुए बुधवार को कहा कि इस घटना के चलते तुर्की के साथ संबंध नहीं बिगड़ेंगे। 

उन्होंने कहा, ‘‘खशोगी प्रकरण का इस्तेमाल कई लोग सऊदी अरब और तुर्की के बीच संबंध खराब करने के लिए कर रहे हैं।' यह सम्मेलन गुरुवार को समाप्त हो रहा है। 

तुर्की के इस्तांबुल में स्थित सऊदी अरब के वाणिज्य दूतावास में खशोगी की हत्या होने के बाद राजनयिक संकट पैदा हो गया है। 

सलमान ने बुधवार को ‘फ्यूचर इंवेशटमेंट इनिशियेटिव फोरम’ को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘सऊदी के लोगों के लिए यह घटना बेहद दुखद है। यह डरावनी घटना है और कोई भी इसे सही नहीं ठहरा सकता है।' 

उन्होंने ‘‘डावोस इन द डेजर्ट’’ सम्मेलन में कहा, ‘‘ जो जिम्मेदार होंगे, उन्हें जवाबदेह ठहराया जाएगा और न्याय होगा।' 

गौरतलब है कि महिला चालकों पर लगे प्रतिबंध को खत्म करने सहित अपने देश में सुधारों को आगे बढ़ाने के लिए शहजादे की पिछले एक साल में काफी सराहना हुई है। लेकिन खशोगी की हत्या के बाद से उनकी छवि धूमिल हुई है। हालांकि, उन्होंने इस घटना में अपनी संलिप्तता से बार - बार इनकार किया है।  

टॅग्स :जमाल खशोगीसऊदी अरब
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वVideo: सऊदी और मिस्र के विदेश मंत्रियों का स्वागत करते समय पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री इशाक डार रेड कार्पेट पर गिरे धड़ाम

ज़रा हटकेEid-ul-Fitr 2026: 'सऊदी अरब कनेक्शन'?, नालंदा के कई गांवों में आज ही ईद, एक-दूसरे को गले लगाकर मुबारकबाद दी?

विश्वकर्ज के लिए सिर झुकाना पड़ा, आत्मसम्मान से समझौता?, पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने कहा- मैं कैसे बताऊं मित्र देशों से ऋण के लिए किस तरह अनुरोध किया?

विश्वसऊदी अरब ने कड़े शरिया नियम लागू किए, सार्वजनिक स्थानों पर अल्लाह के नामों के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगाया, जानिए

विश्वसऊदी अरब ने यमन में खींची लक्ष्मण रेखा, UAE समर्थित सेनाओं को 24 घंटे में इलाका छोड़ने की दी चेतावनी

विश्व अधिक खबरें

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट