लाइव न्यूज़ :

श्रीलंका में जमात-ए-इस्लामी का पूर्व नेता गिरफ्तार, इस्लामी कट्टरता को प्रोत्साहित करने का आरोप

By भाषा | Updated: March 13, 2021 13:45 IST

Open in App

कोलंबो, 13 मार्च श्रीलंका में कथित रूप से चरमपंथ को बढ़ावा देने के आरोप में इस्लामिक संगठन जमात-ए-इस्लामी के पूर्व नेता 60 वर्षीय रशीद हज्जुल अकबर को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस प्रवक्ता एवं महानिरीक्षक अजीत रोहना ने शनिवार को बताया कि अकबर को शुक्रवार को आतंकवाद जांच प्रकोष्ठ (टीआईडी) ने डेमाटागोडा इलाके से गिरफ्तार किया।

बता दें कि अकबर सितंबर 2019 में पद छोड़ने से पहले 24 साल तक जमात-ए-इस्लामी का अध्यक्ष रहा है।

पुलिस प्रवक्ता ने आरोप लगाया कि श्रीलंका में वहाबी और जिहादी विचारधारा को फैलाने के लिए अकबर जमात-ए-इस्लामी द्वारा प्रकाशित पत्रिका में लेख छापता था।

यह गिरफ्तारी वर्ष 2019 में ईस्टर के मौके पर गिरिजाघरों व होटलों पर हुए हमले की जांच रहे जांच दल द्वारा देश में वाहबी विचारधारा पर रोक लगाने की मांग के बीच हुई है।

उल्लेखनीय है कि 21 अप्रैल 2019 को स्थानीय चरमपंथी समूह नेशनल तौहीद जमात (एनआईटीजे) के कथित नौ आत्मघाती हमलावरों ने श्रीलंका के तीन गिरिजाघरों एवं कई होटलों को निशाना बनाया था जिसमें 11 भारतीयों सहित 270 लोगों की मौत हुई थी जबकि करीब अन्य 500 लोग घायल हुए थे।

इस हफ्ते के शुरुआत में जनसुरक्षा मंत्री सारथ वीरसेकरा ने संसद को बताया था कि वर्ष 2019 के हमले के सिलसिले में अबतक करीब 676 लोगों को गिरफ्तार किया गया है जबकि 66 से अधिक लोग हिरासत में हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टअम्मा आपको घर पहुंचा दूं, जीशान ने 70 साल की कश्मीरी देवी को भरोसे में लिया और जंगल ले जाकर पत्थर से मार डाला, 2000 रुपये और मोबाइल लूटा?

भारतपश्चिम बंगाल में एसआईआर कोई मुद्दा नहीं?, मिथुन चक्रवर्ती ने कहा- सीएम बनर्जी ने 15 साल में कोई काम नहीं किया, बेवजह हंगामा कर रहीं

क्राइम अलर्टविलासितापूर्ण जीवन जीना है?, सहपाठी मोहंती को नकली बंदूक दिखाकर कार में बैठाया, 50000 रुपये फिरौती, बिहार, झारखंड, केरल और बेंगलुरु के रहने वाले 4 आरोपी

क्राइम अलर्टनोएडा में सैलरी बढ़ाने की मांग कर रहे कर्मचारियों का गुस्सा फूटा?, वाहन में लगाई आग, पत्थर फेंके, संपत्ति नकुसान?, भारी संख्या में पुलिस बल तैनात, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीAsha Bhosle Funeral: दिग्गज गायिका को अंतिम विदाई?, शिवाजी पार्क में अंतिम संस्कार, फैंस उमड़े, रो पड़े सचिन तेंदुलकर, देखिए तस्वीरें और वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्वमादक पदार्थ की तस्करी, अमेरिकी सेना ने दो नावों पर किया हमला, 5 ढेर, सितंबर 2025 से 168 की मौत

विश्वहैती में पर्यटकों के बीच लोकप्रिय किले में भगदड़, 30 लोगों की मौत हो गई और कई घायल, वीडियो

विश्वकब शर्मिंदा होंगे अमेरिका और इजराइल?

विश्वपाकिस्तान को लेकर इतना बवाल क्यों?

विश्वIRGC ने ट्रंप के नौसैनिक नाकाबंदी के आदेश के बाद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ पर पूर्ण नियंत्रण का दावा किया, विरोधियों को दी चेतावनी