लाइव न्यूज़ :

इजराइल में अशक्त लोगों के केंद्र में हिंदी फिल्मों के गाने सुन हैरान हुए जयशंकर

By भाषा | Updated: October 18, 2021 19:05 IST

Open in App

(हरिंदर मिश्रा)

यरूशलम, 18 अक्टूबर विदेश मंत्री एस जयशंकर और उनके साथ आए प्रतिनिधिमंडल के स्वागत में सोमवार को यहां सेंटर फॉर पर्सन्स विद डिसएबिलिटीज (अशक्त लोगों के केंद्र) में हिंदी फिल्मों के लोकप्रिय गीत गाए गए। इस मौके पर जयशंकर और प्रतिनिधिमंडल के सदस्य आश्चर्यचकित रह गए।

बिनाई मिनाशे समुदाय की भारतीय मूल की नेत्रहीन यहूदी लड़की दीना समते ने जयशंकर का स्वागत किया और हिंदी फिल्मों ‘कल हो ना हो’ तथा ‘कुछ कुछ होता है’ के लोकप्रिय गाने गाए। दीना शालवा बैंड का हिस्सा हैं। उनके गाने सुनकर कार्यक्रम में मौजूद कई लोग भावुक हो गए।

इजराइल के वैकल्पिक प्रधानमंत्री एवं विदेश मंत्री याइर लापिद ने शालवा सेंटर में जयशंकर के सम्मान में दोपहर का भोज दिया। शालवा सेंटर शारीरिक रूप से अशक्त लोगों की देखभाल करता है और उन्हें सामाजिक समावेश के अवसर मुहैया कराता है।

दीना 2007 में मणिपुर से आकर इजराइल में बस गयी थीं और उन्हें कुछ साल पहले इजराइल के आधिकारिक स्वतंत्रता दिवस समारोह में मशाल जलाने के लिए चुना गया था।

जयशंकर इजराइल संग्रहालय का भी दौरा करेंगे। इसके अलावा वह कोचिनी यहूदी समुदाय के कुछ युवा सदस्यों के साथ बातचीत भी करेंगे। जयशंकर कुछ ‘थिंक टैंक’ के साथ भी संवाद करेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

ज़रा हटकेVIDEO: रफ्तार और बारिश का कहर, ट्रक में घुसी इनोवा; चेन्नई-कोलकाता नेशनल हाईवे पर भीषण हादसा

कारोबारकृत्रिम बुद्धिमत्ता पर फोकस कीजिए?, हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने कर्मयोगी प्लेटफॉर्म से जुड़ने को कहा, लिखा पत्र

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

विश्व अधिक खबरें

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...