लाइव न्यूज़ :

जयशंकर ने अमेरिका के रक्षा मंत्री ऑस्टिन के साथ रणनीतिक और रक्षा साझेदारी पर बातचीत की

By भाषा | Updated: May 28, 2021 22:32 IST

Open in App

वाशिंगटन, 28 मई विदेश मंत्री एस जयशंकर ने यहां शुक्रवार को अमेरिकी रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन के साथ “गर्मजोशी” से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने दोनों देशों के बीच रणनीतिक और रक्षा साझेदारी को आगे बढ़ाने पर चर्चा की तथा “वर्तमान सुरक्षा चुनौतियों” पर विचारों का आदान प्रदान किया।

जो बाइडन के अमेरिका के राष्ट्रपति बनने के बाद अमेरिका की आधिकारिक यात्रा करने वाले जयशंकर पहले भारतीय कैबिनेट मंत्री हैं।

बैठक के बाद जयशंकर ने ऑस्टिन के साथ चित्र साझा करते हुए ट्वीट किया, “अमेरिका के रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन के साथ गर्मजोशी से मुलाकात हुई। हमारी रणनीतिक और रक्षा साझेदारी को आगे ले जाने पर व्यापक स्तर पर बातचीत हुई।”

उन्होंने कहा कि दोनों नेताओं ने “वर्तमान सुरक्षा चुनौतियों” पर चर्चा की।

उम्मीद जताई जा रही है कि दोनों नेताओं ने हिंद-प्रशांत क्षेत्र में स्थिति पर चर्चा की जहां चीन अपनी सामरिक ताकत का प्रदर्शन कर रहा है।

जयशंकर ने भारत में कोविड-19 की स्थिति से निपटने में अमेरिकी सेना की भूमिका की भी सराहना की। ज्ञात हो कि भारत कोरोना वायरस संक्रमण की दूसरी लहर से मुकाबला कर रहा है और अमेरिकी सेना भारत की मदद के लिए आवश्यक चिकित्सा उपकरणों का परिवहन कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

क्रिकेटDC vs GT, IPL 2026: दिल्ली में बादलों का डेरा, जानें DC vs GT मैच में बारिश खेल बिगाड़ेगी या नहीं?

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्व अधिक खबरें

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

विश्वजो खुद को नायक कहता है, खलनायक से भी अधिक भयावह लगता है!