लाइव न्यूज़ :

जयशंकर ने प्रवासन संबंधी समझौते पर दस्तखत के लिए ब्रिटेन की गृह मंत्री से की भेंट

By भाषा | Updated: May 4, 2021 20:11 IST

Open in App

लंदन, चार मई विदेश मंत्री एस जयशंकर ने प्रवासन और आवागमन भागीदारी समझौते पर दस्तखत के लिए ब्रिटेन की गृह मंत्री प्रीति पटेल से लंदन में मंगलवार को मुलाकात की और कहा कि इस करार से दोनों देशों के बीच रिश्ते और प्रगाढ़ होंगे।

विदेश मंत्री जयशंकर के मुताबिक समझौते से भारत और ब्रिटेन के बीच वैध तरीके से यात्रा और प्रतिभाओं की आवाजाही बढ़ेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन के बीच डिजिटल माध्यम से वार्ता के परिणामस्वरूप यह समझौता हुआ है।

जयशंकर ने पटेल के साथ बैठक की तस्वीरों के साथ ट्वीट किया, ‘‘गृह मंत्री प्रीति पटेल के साथ आज सुबह सार्थक बैठक हुई। प्रवासन और आवागमन भागीदारी समझौते पर दस्तखत किए गए। इससे वैध तरीके से यात्रा और प्रतिभाओं की आवाजाही बढ़ेगी।’’

जयशंकर ने कहा, ‘‘इससे भारत और ब्रिटेन के रिश्ते और प्रगाढ़ होंगे।’’

समझौते का विवरण उपलब्ध नहीं हैं, लेकिन संभावना है कि इससे ब्रिटेन में भारत से आने वाले छात्रों की संख्या बढ़ेगी।

ब्रिटेन में अवैध भारतीय प्रवासियों का मुद्दा लंबे समय से दोनों देशों की द्विपक्षीय बातचीत के एजेंडे में रहा है लेकिन कुछ सवालों को लेकर इस पर सहमति नहीं बन सकी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्व अधिक खबरें

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा