लाइव न्यूज़ :

ओपनएआई को लगा बड़ा झटका! डेटा चोरी के आरोप में इटली ने चैटजीपीटी पर लगाया बैन, जानें पूरा मामला

By आजाद खान | Updated: April 1, 2023 13:50 IST

इस बैन पर बोलते हुए इटली सरकार के एक प्रवक्ता ने कहा है कि कंपनी को इसकी जानकारी शुक्रवार सुबह को दे दी गई है। ऐसे में वे आशा करते है कि शनिवार से यह टूल इटली में एक्सेस नहीं होगा। उन्होंने यह भी कहा है कि अगर कंपनी इस बैन को नजरअंदाज करती है तो सरकार उस पर जुर्माना भी लगा सकती है।

Open in App
ठळक मुद्देओपनएआई के चैटबॉट चैटजीपीटी को बड़ा झटका लगा है। इटली ने कुछ समय के लिए चैटजीपीटी पर बैन लगा दिया है। यह बैन डेटा चोरी और टूल पर ऐज-वेरिफिकेशन जैसे सिस्टम नहीं होने के आरोप में लगा है।

रोम: ओपनएआई के चैटबॉट चैटजीपीटी (ChatGPT) को बड़ा झटका लगा है। खबर के अनुसार, शुक्रवार को इटली में कुछ समय के लिए चैटजीपीटी को कथित तौर पर प्रतिबंधित कर दिया गया है।  बता दें कि दुनिया में यह पहला मामला है जहां किसी सरकार ने एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस टूल को ब्लॉक किया है।

हालांकि इस बैन के बाद चैटजीपीटी के संस्थापक सैम ऑल्टमैन का बयान भी सामने आया है और उन्होंने इस बोलते हुए कहा है कि इटली उनके सबसे पसंदीदा जगहों में से एक है और वे वहां जल्द ही यात्रा भी करेंगे। वहीं इससे पहले अरबपति और माइक्रोसॉफ्ट के सह-संस्थापक बिल गेट्स ने चैटजीपीटी की खूब तारीफ भी की थी और इसे 40 वर्षों में सबसे "क्रांतिकारी" तकनीक बताया था। 

क्या है पूरा मामला

एचटी की एक रिपोर्ट के अनुसार,  इटली के डेटा संरक्षण प्राधिकरण ने चैटजीपीटी के निर्माता ओपनएआई पर अपने उपयोगकर्ताओं के डेटा चोरी करने का आरोप लगाया है। ऐसे में इसे देखते हुए इटली ने कुछ समय के लिए चैटजीपीटी को देश में बैन कर दिया है। यही नहीं इटली के डेटा संरक्षण प्राधिकरण ने चैटजीपीटी पर यह भी आरोप लगाया है कि यह एआई टूल इस प्लेटफॉर्म को इस्तेमाल करने वाले नाबालिगों की पहचान भी नहीं कर सकती है। उनके अनुसार, नाबालिगों को अवैध कंटेंट के संपर्क में आने से रोकने के लिए चैटजीपीटी में ऐज-वेरिफिकेशन सिस्टम भी नहीं है। 

हालांकि इस बैन को लेकर कंपनी के तरफ से तुरंत कोई बयान भी सामने नहीं आया है और शुक्रवार शाम तक लोग चैटजीपीट से इटली में सवाल पूछते हुए दिखाई दिए हैं। इस पर बोलते हुए सरकारी प्रवक्ता ने कहा है कि इस बैन को लेकर कंपनी को शुक्रवार सुबह जानकारी दे दी गई है और यह संभव नहीं है कि एक ही दिन में इटली में इस टूल के एक्सेस को रोका नहीं जा सकता है। ऐसे में प्रवक्ता ने कहा है कि वे शनिवार तक आशा करते है कि यह टूल इटली में एक्सेस नहीं होगा। प्रवक्ता ने यह भी कहा है कि अगर वे इस बैन को नजरअंदाज करते है तो कंपनी पर जुर्मीना भी लगाया जाएगा। 

बैन पर क्या बोले चैटजीपीटी के संस्थापक 

इस प्रतिबंध पर बोलते हुए चैटजीपीटी के संस्थापक सैम ऑल्टमैन ने एक ट्वीट किया है। ट्वीट कर उन्होंने कहा है कि इटली में चैटजीपीटी की सर्विस बंद कर दी गई है। उन्होंने इस बात पर भी जोर देते हुए कहा है कि हम इटली के सभी प्राइवेसी कानूनों का पालन करते है। सैम ने ट्वीट में यह भी कहा है कि इटली उनके पसंदीदा जगहों में से एक है और वे वहां फिर से जाने के लिए काफी उत्सुक है।  

टॅग्स :इटलीटेक्नोबिल गेट्स
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटWI vs ITA: जोसेफ के चार विकेट की मदद से वेस्टइंडीज ने इटली को 42 रन से हराया

कारोबारIndia AI Impact Summit 2026: जेफ्री एपस्टीन में माइक्रोसॉफ्ट के संस्थापक बिल गेट्स का नाम?, ‘एआई इम्पैक्ट समिट’ से बाहर?

क्रिकेटENG vs ITA: इटली को हराकर इंग्लैंड ने सुपर-8 में मारी एंट्री, रोमांचक मुकाबले में 24 रनों से मिली जीत

क्रिकेटNepal vs Italy T20 World Cup 2026: 124 नाबाद रन, तीसरी बड़ी साझेदारी, मोस्का भाई की पारी, 76 गेंद, 124 रन, 8 चौके और 9 छक्के

क्रिकेटNepal vs Italy: 123 पर ढेर नेपाल, इटली ने दर्ज की पहली जीत, 10 विकेट से हराया, पहले विकेट के लिए जस्टिन और एंथनी ने 124 रन की साझेदारी की

विश्व अधिक खबरें

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा