लाइव न्यूज़ :

इजराइली सैनिकों ने वेस्ट बैंक में हुई मुठभेड़ में पांच फलस्तीनियों को मार गिराया

By भाषा | Updated: September 26, 2021 20:13 IST

Open in App

यरूशलम, 26 सितंबर (एपी) वेस्ट बैंक में आतंकवादी समूह हमास के खिलाफ गिरफ्तारी अभियान के दौरान इजराइली सुरक्षा बलों के साथ हुई मुठभेड़ में पांच बंदूकधारी फलस्तीनी मारे गए हैं। इजराइली सेना ने यह जानकारी दी।

रविवार को हुई घटना हाल के हफ्तों में वेस्ट बैंक में इजराइली बलों और फलस्तीनी आतंकवादियों के बीच हुई सबसे घातक हिंसा है। यह हिंसा इस साल गाजा पट्टी में इजराइल और हमास के बीच 11 दिन तक चले युद्ध के बाद बढ़ते तनाव के बीच हुई है।

फलस्तीनी स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि वेस्ट बैंक के उत्तरी शहर जेनिन में दो फलस्तीनी की गोली मारकर हत्या की गई जबकि उत्तरी यरूशलम के बिड्डू में तीन अन्य लोगों की मौत हुई।

इजरायली सेना ने कहा कि जेनिन के पास बुर्किन में गिरफ्तारी के दौरान एक अधिकारी और सैनिक को गंभीर चोटें आईं और उन्हें चिकित्सा के लिए अस्पताल ले जाया गया।

इजराइल के प्रधानमंत्री नफ्ताली बेनेट ने एक बयान में कहा कि इजराइली सुरक्षा बलों ने वेस्ट बैंक में आतंकी संगठन के सदस्यों के खिलाफ अभियान शुरू किया है जो आतंकवादी हमले करने वाले थे।

उन्होंने कहा कि सैनिकों ने ''वही किया जिसकी उनसे उम्मीद थी।'' सरकार ने उन्हें पूरा समर्थन दिया है।

इजरायली सेना के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल अम्नोन शेफलर ने कहा कि शिन बेट आंतरिक सुरक्षा एजेंसी और सीमा पुलिस के साथ संयुक्त अभियान में शामिल इजराइली सेना पर वेस्ट बैंक में गिरफ्तारी करते समय हमला किया गया।

उन्होंने बाइबिल में उद्धृत नामों के जरिये वेस्ट बैंक का जिक्र करते हुए कहा कि इसका उद्देश्य ''हमास आतंकवादी संगठन के प्रकोष्ठ को रोकना है, जो यहूदिया और सामरिया में आतंकवादी हमलों को अंजाम देने के इरादे से काम कर रहा है।''

उन्होंने कहा कि रात भर चले अभियान में हमास के चार सदस्य मारे गए और कई अन्य को गिरफ्तार किया गया।

फलस्तीन की समाचार एजेंसी डब्ल्यूएएफए ने कहा कि वेस्ट बैंक में जेनिन के निकट बुर्किन गांव में गिरफ्तारी के दौरान हुई झड़प में 22 वर्षीय ओसामा सोबोह की मौत हो गई।

गाजा पट्टी पर शासन करने वाले हमास ने मारे गए लोगों को ''वीर शहीद'' बताया। और दावा किया कि बिड्डू में मारे गए तीन लोग उसकी सशस्त्र शाखा के सदस्य थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला