लाइव न्यूज़ :

Al Jazeera closure: इजराइल में अल जजीरा का संचालन बंद होगा, संसद में कानून पारित, पीएम नेतन्याहू ने कहा-‘आंतकवादी चैनल’ है

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 2, 2024 16:04 IST

Al Jazeera closure: अल जजीरा ने सोमवार देर रात एक बयान में कहा कि वह नेतन्याहू को अपने कर्मचारियों और कार्यालयों की सुरक्षा के लिए जिम्मेदार मानता है।

Open in App
ठळक मुद्देहर कानूनी कदम उठाने का अधिकार सुरक्षित रखता है।इजराइल चैनल पर उसके प्रति पूर्वाग्रह रखने का आरोप लगाता है। इजराइल ने अल जजीरा पर हमास के साथ सहयोग करने का आरोप लगाया है।

Al Jazeera closure: इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने संसद द्वारा अल जजीरा चैनल को बंद करने जैसे फैसले के लिए कानून पारित किए जाने के बाद सोमवार को संकल्प जताया कि देश में इस चैनल का परिचालन बंद कर दिया जाएगा। उन्होंने यह आरोप भी लगाया कि यह ‘आंतकवादी चैनल’ है जो उकसाता है। प्रसारक ने नेतन्याहू के उकसाने वाले दावे की निंदा करते हुए इसे ‘खतरनाक, हास्यास्पद झूठ’ बताया। अल जजीरा ने सोमवार देर रात एक बयान में कहा कि वह नेतन्याहू को अपने कर्मचारियों और कार्यालयों की सुरक्षा के लिए जिम्मेदार मानता है।

चैनल के मुताबिक, उसके पत्रकार अपने साहसिक और पेशेवर कवरेज को जारी रखेंगे, और वह ‘‘हर कानूनी कदम उठाने का अधिकार सुरक्षित रखता है।’’ इजराइल के अल जजीरा के साथ लंबे समय से खराब संबंध रहे हैं। इजराइल चैनल पर उसके प्रति पूर्वाग्रह रखने का आरोप लगाता है।

लगभग दो साल पहले दोनों के संबंध तब और बिगड़ गए जब इजराइली कब्जे वाले वेस्ट बैंक में इजराइली सैन्य हमले के दौरान अल जजीरा की संवाददाता शिरीन अबू अकलेह की हत्या कर दी गई थी। अल जजीरा उन कुछ अंतरराष्ट्रीय मीडिया घरानों में से एक है जिसने पूरे युद्ध के दौरान गाजा से खबरें दीं, हवाई हमलों और भीड़भाड़ वाले अस्पतालों के खूनी दृश्य प्रसारित किए और इजराइल पर नरसंहार का आरोप लगाया। इजराइल ने अल जजीरा पर हमास के साथ सहयोग करने का आरोप लगाया है।

नेतन्याहू ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘अल जजीरा ने इजराइल की सुरक्षा को नुकसान पहुंचाया, सात अक्टूबर के नरसंहार (हमास द्वारा इजराइल पर हमला) में सक्रिय रूप से भाग लिया और इज़राइली सैनिकों के खिलाफ उकसाया। अब हमारे देश से हमास के गुंडों को हटाने का समय आ गया है।’’

टॅग्स :इजराइलबेंजामिन नेतन्याहूHamas
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वकौन कहता है कि अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ता!

विश्वक्या खत्म होने वाला है ईरान युद्ध? ट्रंप ने राष्ट्र के नाम संबोधन में कहा- "हमने वो पा लिया जिसके लिए लड़ रहे..."

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल