लाइव न्यूज़ :

इजरायली विदेश मंत्रालय का दावा, दिल्ली में उसके दूतावास के पास हुआ विस्फोट, एनआईए मौके पर पहुंची

By रुस्तम राणा | Updated: December 26, 2023 20:25 IST

दिल्ली पुलिस ने दूतावास के पास किसी विस्फोट की पुष्टि नहीं की है। इससे पहले, दिल्ली पुलिस और अग्निशमन सेवाओं ने इजरायली मिशन के पास बम विस्फोट की सूचना देने वाली एक कॉल के बाद राष्ट्रीय राजधानी में इजरायली दूतावास को तुरंत प्रतिक्रिया दी।

Open in App
ठळक मुद्देइजरायली विदेश मंत्रालय ने मंगलवार को दावा किया कि नई दिल्ली में उसके दूतावास के पास एक विस्फोट हुआ हैइसमें कहा गया कि विस्फोट में उसका कोई भी स्टाफ सदस्य घायल नहीं हुआहालांकि, दिल्ली पुलिस ने दूतावास के पास किसी विस्फोट की पुष्टि नहीं की है

नई दिल्ली: इजरायली विदेश मंत्रालय ने मंगलवार को दावा किया कि नई दिल्ली में उसके दूतावास के पास एक विस्फोट हुआ है। इसमें कहा गया कि विस्फोट में उसका कोई भी स्टाफ सदस्य घायल नहीं हुआ। हालांकि, दिल्ली पुलिस ने दूतावास के पास किसी विस्फोट की पुष्टि नहीं की है। इससे पहले, दिल्ली पुलिस और अग्निशमन सेवाओं ने इजरायली मिशन के पास बम विस्फोट की सूचना देने वाली एक कॉल के बाद राष्ट्रीय राजधानी में इजरायली दूतावास को तुरंत प्रतिक्रिया दी।

दिल्ली पुलिस ने कहा कि उन्हें इजरायली मिशन के पास विस्फोट की सूचना मिली है। रिपोर्ट्स में बताया गया है कि फोन करने वाले ने दिल्ली के चाणक्यपुरी इलाके में दूतावास के पीछे एक खाली प्लॉट में विस्फोट की सूचना दी। पुलिस को अभी तक इलाके से कोई आपत्तिजनक सामग्री नहीं मिली है और वह मामले की जांच कर रही है। जानकारी सामने आने के तुरंत बाद राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) की एक टीम मौके पर पहुंची।

इजराइल के विदेश मंत्रालय ने दावा किया कि भारत के नई दिल्ली में उसके दूतावास के पास विस्फोट हुआ है। मंत्रालय ने कहा कि दूतावास के सभी कर्मचारी सुरक्षित हैं। इसमें कहा गया है कि स्थानीय अधिकारी घटना की जांच कर रहे हैं और वह उनका सहयोग कर रहे हैं। इजराइल दूतावास, दिल्ली के प्रवक्ता गाइ नीर ने समाचार चैनल रिपब्लिक टीवी को बताया, "विस्फोट हुआ, हमने सुना। हम जानकारी का इंतजार कर रहे हैं, सुरक्षा जांच चल रही है।"

 

टॅग्स :दिल्ली पुलिसइजराइलदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल