लाइव न्यूज़ :

मेक्सिको में इजरायली दूतावास में आग लगाई गई, राफा में हमलों के विरोध में प्रदर्शन तेज होने पर गुस्साई भीड़

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: May 29, 2024 16:31 IST

मंगलवार को मेक्सिको सिटी में इजरायली दूतावास के बाहर लगभग 200 लोग "राफा के लिए तत्काल कार्रवाई" प्रदर्शन में शामिल हुए। इसी दौरान ये घटना हुई।

Open in App
ठळक मुद्देमेक्सिको में इजरायली दूतावास में आग लगाई गईराफा में हमलों के विरोध में प्रदर्शन तेज होने पर गुस्साई भीड़ इस घटना के वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं

Israel–Hamas war: गाजा के राफा में इजरायली हमलों के खिलाफ  विरोध प्रदर्शन तेज होने पर गुस्साई भीड़ ने बुधवार को मैक्सिको सिटी में इजरायली दूतावास को आग लगा दी। इस घटना के वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। 

रिपोर्टों के अनुसार, मंगलवार को मेक्सिको सिटी में इजरायली दूतावास के बाहर लगभग 200 लोग "राफा के लिए तत्काल कार्रवाई" प्रदर्शन में शामिल हुए। इसी दौरान ये घटना हुई।

गाजा स्वास्थ्य अधिकारियों अनुसार मंगलवार को इजरायली गोलाबारी और हवाई हमलों ने राफा के पश्चिम में अल-मवासी में तंबुओं के एक समूह को निशाना बनाया, जिसके परिणामस्वरूप कम से कम 21 लोगों की मौत हो गई। हमास-नियंत्रित फिलिस्तीनी क्षेत्र के चिकित्सा अधिकारियों के अनुसार मृतकों में कम से कम 12 महिलाएं थीं। हालाँकि बाद में इज़राइल की सेना ने इन रिपोर्टों का खंडन किया। इजरायली सेना ने कहा है कि आईडीएफ (इज़राइल रक्षा बलों) ने अल-मवासी में निर्दिष्ट मानवीय क्षेत्र में हमला नहीं किया।

बीबीसी की एक रिपोर्ट के अनुसार इजरायली सेना कथित तौर पर दक्षिणी गाजा शहर राफा के केंद्र तक पहुंच गई है और मिस्र के साथ नजदीकी सीमा पर स्थित रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण पहाड़ी पर कब्जा कर लिया है। गाजा में इजरायली बमबारी और जमीनी हमलों के परिणामस्वरूप 36,000 से अधिक फिलिस्तीनियों की मौत की रिपोर्ट है। ये आंकड़े फिलिस्तीन में हमास संचालित स्वास्थ्य मंत्रालय की है। 

टॅग्स :MexicoIsraelबेंजामिन नेतन्याहूBenjamin Netanyahu
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वकौन कहता है कि अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ता!

विश्वक्या खत्म होने वाला है ईरान युद्ध? ट्रंप ने राष्ट्र के नाम संबोधन में कहा- "हमने वो पा लिया जिसके लिए लड़ रहे..."

विश्वलेबनान में ब्लास्ट की चपेट में आए UN के शांति सैनिक, 2 की मौत; भारत ने की हमले की निंदा

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल