लाइव न्यूज़ :

टैंकर हमले के लिए ईरान को ‘अपने तरीके’ से जवाब देगा इजराइल : प्रधानमंत्री बेनेट

By भाषा | Updated: August 1, 2021 18:48 IST

Open in App

(हरिंदर मिश्रा)

यरुशलम, एक अगस्त इजराइल के प्रधानमंत्री नफ्ताली बेनेट ने ओमान तट के पास इजराइल द्वारा संचालित एक तेल टैंकर पर हुए ड्रोन हमले के लिए रविवार को ईरान को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि उसने ‘गंभीर भूल’ की है। हालांकि, ईरान ने इस हमले से इनकार किया है। इस हमले में चालक दल के दो सदस्य मारे गये थे।

ईरान ने बृहस्पतिवार रात तेल टैंकर मर्सर स्ट्रीट पर हुए हमले में अपनी संलिप्तता से इनकार किया है लेकिन बेनेट ने परोक्ष रुप से ईरान को धमकी दी है। इस क्षेत्र में वाणज्यिक जहाजों पर हमलों में विराम के कुछ वर्षों बाद यह पहला घातक हमला है। इसे परमाणु समझौते को लेकर ईरान के साथ तनाव से जोड़कर देखा जा रहा है। किसी ने भी इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। हालांकि, इजराइल ने आरोप लगाया है कि ईरान ने यह हमला किया है।

बेनेट ने मंत्रिमंडल की साप्ताहिक बैठक में कहा, ‘‘ईरान ने यह कायराना हरकत की है और अब अपनी जिम्मेदारी से बचने का प्रयास कर रहा है। वे इससे इनकार कर रहे हैं। अब मैं पूरे भरोसे के साथ कह सकता हूं कि ईरान ने ही जहाज पर हमला किया।’’

उन्होंने कहा, ‘‘खुफिया एजेंसियों को ईरान की संलिप्तता के सबूत मिले हैं और हमें उम्मीद है कि अंतरराष्ट्रीय समुदाय ईरानी शासन को स्पष्ट तौर पर बताएगा कि उसने गंभीर भूल की है। किसी भी स्थिति में हमें पता है कि ईरान को किस तरह जवाब देना है।’’

ईरान ने आरोपों से इनकार किया। ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता सईद खातिबजाहेद ने कहा, ‘‘ऐसे आरोप-प्रत्यारोप नए नहीं हैं। इस हमले के लिए वे लोग जिम्मेदार हैं जिन्होंने इस क्षेत्र में इजराइली शासन को अपने पैर जमाने दिए। इसमें कुछ नया नहीं है कि अमेरिका में जानी पहचानी ईरान विरोधी लॉबी इस्लामिक देश के खिलाफ आरोप लगाने के किसी भी अवसर का इस्तेमाल करती है।’’

अमेरिका का परमाणु ऊर्जा चालित विमानवाहक पोत यूएसएस रोनाल्ड रीगन और निर्देशित मिसाइल विध्वंसक यूएसएस मित्स्चर, मर्सर स्ट्रीट को सुरक्षित बंदरगाह तक लेकर गये। मर्सर स्ट्रीट का प्रबंधन लंदन की जोडियाक मैरीटाइम कंपनी करती है और यह इजराइली अरबपति इयाल ओफेर के जोडियाक समूह का हिस्सा है। कंपनी ने कहा कि हमले में उसके चालक दल के दो सदस्यों की मौत हो गयी। एक सदस्य ब्रिटेन तथा दूसरा रोमानिया का था।

इजराइल के विदेश मंत्री याइर लापिद ने हमले के समन्वित जवाब के लिए पिछले तीन दिनों में अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन तथा ब्रिटेन और रोमानिया के अपने समकक्षों से बातचीत की। ब्लिंकन और लापिद ‘‘तथ्यों की जांच करने, सहयोग करने और अगले कदमों पर विचार करने के लिए’’ अन्य सहयोगियों के साथ काम करने को लेकर सहमत हुए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटMI vs RCB: वानखेड़े में आरसीबी ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, MI के शेरफेन रदरफोर्ड ने खेली जुझारू पारी

भारतकर्नाटक कांग्रेस के 30 सीनियर विधायक दिल्ली पहुंचे, राहुल गांधी से मुलाकात की मांग

क्रिकेटWATCH: विराट कोहली ने आउट होने के बाद गुस्से में क्यों फेंका अपने ग्लव्स, हेलमेट?

विश्वIRGC ने ट्रंप के नौसैनिक नाकाबंदी के आदेश के बाद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ पर पूर्ण नियंत्रण का दावा किया, विरोधियों को दी चेतावनी

क्रिकेटIPL 2026 Jasprit Bumrah: 4 मैच, 15 ओवर और 123 रन?, आईपीएल 2026 में विकेट के लिए तरसे बूम-बूम बुमराह, लगातार चौथे मैच में 0 आंकड़े

विश्व अधिक खबरें

विश्वअमेरिका-ईरान शांति वार्ता विफल, लोग परेशान और हताश?, नागरिकों ने कहा-डोनाल्ड ट्रंप दोषी, हम मुकाबला करेंगे?

विश्वइस्लामाबाद वार्ता क्यों विफल रही? ईरान के स्पीकर ग़ालिबफ़ ने एक-एक बिंदु पर विस्तार से बताया

विश्व'सबसे खूबसूरत दुल्हन और एक अरब डॉलर दो, वरना...': युगांडा के सेना प्रमुख की तुर्की से अजीबोगरीब मांग

विश्व'अगर युद्ध छिड़ता है और पाकिस्तान शांति स्थापित करने में नाकाम रहता है, तो इज़रायल पर हमला करना हमारा फ़र्ज़ है': तुर्की के राष्ट्रपति एर्दोगान

विश्वIslamabad Talks: ईरान के साथ वार्ता विफल, जेडी वेंस इस्लामाबाद से रवाना; पाकिस्तान ने दोनों देशों से की ये अपील