लाइव न्यूज़ :

Israeli strike on Gaza: स्कूल पर बरसाए गए बम, 100 से ज्यादा लोग मारे गए, इजरायली सेना का दावा- हमास का ठिकाना था स्कूल

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: August 10, 2024 11:04 IST

Israeli strike on Gaza: शनिवार, 10 अगस्त को आधिकारिक फ़िलिस्तीनी समाचार एजेंसी ने कहा कि गाजा में विस्थापित लोगों को आश्रय देने वाले एक स्कूल पर इज़रायली हमले में 100 से ज़्यादा फ़िलिस्तीनी मारे गए और दर्जनों घायल हो गए।

Open in App
ठळक मुद्देगाजा में एक बार फिर बड़े पैमाने पर लोगों ने जान गंवाई हैएक स्कूल पर इज़रायली हमले में 100 से ज़्यादा फ़िलिस्तीनी मारे गए आग लगने के कारण अब भी फिलिस्तीनी नागरिक स्कूल में फंसे हुए हैं

Israeli strike on Gaza: गाजा में एक बार फिर बड़े पैमाने पर लोगों ने जान गंवाई है। शनिवार, 10 अगस्त को आधिकारिक फ़िलिस्तीनी समाचार एजेंसी ने कहा कि गाजा में विस्थापित लोगों को आश्रय देने वाले एक स्कूल पर इज़रायली हमले में 100 से ज़्यादा फ़िलिस्तीनी मारे गए और दर्जनों घायल हो गए। दूसरी ओर, इज़रायली सेना ने कहा है कि उसने स्कूल में स्थित हमास के कमांड सेंटर पर हमला किया।

समाचार एजेंसी रॉयटर्स के हवाले से हमास द्वारा संचालित सरकारी मीडिया कार्यालय ने एक बयान में कहा कि इज़रायली हमलों ने फ़ज्र (सुबह) की नमाज़ अदा करते समय विस्थापित लोगों को निशाना बनाया, जिसके कारण बहुत सारे लोगों ने जान गंवाई है। 

इज़रायली सेना ने अपने बयान में कहा कि उसकी वायु सेना ने "हमास आतंकवादियों और कमांडरों के लिए ठिकाने के रूप में इस्तेमाल किए जाने वाले कमांड और नियंत्रण केंद्र पर हमला किया। इज़रायली सेना ने कहा कि उसने हमास नियंत्रण केंद्र पर हमला किया, जो अल-तबईन स्कूल में स्थित था।

इज़रायली सेना ने कहा है कि वायुसेना ने अल-तबाईन स्कूल में स्थित हमास कमांड और कंट्रोल सेंटर के भीतर सक्रिय हमास आतंकवादियों पर सटीक हमला किया, जो दाराज तुफ्फा में एक मस्जिद के बगल में स्थित है। यह  गाजा शहर के निवासियों के लिए आश्रय का काम करता है। इजरायली सेना ने कहा कि उसने नागरिकों को नुकसान पहुंचाने के जोखिम को कम करने के लिए जरूरी कदम उठाए हैं। सेना ने कहा कि हमले से पहले, नागरिकों को नुकसान पहुंचाने के जोखिम को कम करने के लिए कई कदम उठाए गए थे, जिसमें  सटीक हमला करना, हवाई निगरानी और खुफिया जानकारी का उपयोग शामिल था।

स्थानीय मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, आग लगने के कारण अब भी  फिलिस्तीनी नागरिक स्कूल में फंसे हुए हैं, बचाव दल ठीक से काम नहीं कर पा रहा है क्योंकि पानी की आपूर्ति बाधित है। अब तक 100 लोगों के मरने की खबर है लेकिन मृतकों की तादाद बढ़ भी सकती है।

टॅग्स :इजराइलHamasमिसाइलmissile
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वकौन कहता है कि अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ता!

विश्वक्या खत्म होने वाला है ईरान युद्ध? ट्रंप ने राष्ट्र के नाम संबोधन में कहा- "हमने वो पा लिया जिसके लिए लड़ रहे..."

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?