लाइव न्यूज़ :

Israel vs Hezbollah: इजरायल ने लेबनान में किया भीषण हवाई हमला, गोलन हाइट्स पर किए गए रॉकेट हमले का बदला लिया, वीडियो सामने आया

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: July 28, 2024 12:47 IST

हमला एक स्कूल पर किया गया। जिसका उपयोग फील्ड अस्पताल और आश्रय के रूप में किया जा रहा था। इस हमले में 15 बच्चों सहित कम से कम 30 लोग मारे गए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देइजरायली सेना ने लेबनान के मध्य दीर अल-बलाह में जबरदस्त बमबारी कीगोलन हाइट्स पर किए गए रॉकेट हमले का बदला लिया हमले में 15 बच्चों सहित कम से कम 30 लोग मारे गए हैं

Israel vs Hezbollah: इजरायली सेना ने लेबनान के मध्य दीर अल-बलाह में जबरदस्त बमबारी की है। हमला एक स्कूल पर किया गया। जिसका उपयोग फील्ड अस्पताल और आश्रय के रूप में किया जा रहा था। इस हमले में 15 बच्चों सहित कम से कम 30 लोग मारे गए हैं। इज़राइल की सेना ने हिजबुल्लाह पर रॉकेट दागने का आरोप लगाने के बाद दक्षिण और पूर्वी लेबनान के गांवों और कस्बों पर बमबारी की। हालांकि लेबनानी समूह ने रॉकेट हमले की सभी जिम्मेदारी से इनकार किया।

बता दें कि इससे पहले  इजराइल नियंत्रित ‘गोलन हाइट्स’ में शनिवार को एक फुटबॉल मैदान पर हुए रॉकेट हमले में कम से कम 11 बच्चों और किशोरों की मौत हो गई। यह हमला इजराइल और लेबनान के चरमपंथी समूह हिजबुल्ला के बीच लड़ाई शुरू होने के बाद से इजराइल की उत्तरी सीमा पर किया गया सबसे घातक हमला था।

इस हमले के लिए इजराइल ने हिजबुल्ला को जिम्मेदार ठहराया। इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने चेतावनी दी है कि हिजबुल्ला को ‘इस हमले की ऐसी भारी कीमत चुकानी होगी, जो उसने पहले कभी नहीं चुकाई है। इजराइली सेना के मुख्य प्रवक्ता रियर एडमिरल डैनियल हगारी ने इसे सात अक्टूबर को हमास के हमले के बाद इजराइल के नागरिकों पर हुआ सबसे घातक हमला बताया। हमाम के हमले के बाद गाजा में युद्ध छिड़ गया।

इजराइल के विदेश मंत्री इजराइल काट्ज ने कहा कि इसमें कोई संदेह नहीं है कि हिजबुल्ला ने इस हमले से सभी हदें पार दी हैं और हमारी प्रतिक्रिया से यह बात समझ आएगी। हम उस पल के करीब पहुंच रहे हैं, जब हमें एक पूर्ण युद्ध का सामना करना पड़ेगा। 

इस हमले से पहले शनिवार को सीमा पार हिंसा हुई थी, जिसमें हिजबुल्ला ने उसके तीन लड़ाकों के मारे जाने की बात कही थी। हालांकि, उसने यह नहीं बताया कि यह हिंसा कहां हुई। इजराइल की सेना ने कहा कि उसकी वायुसेना ने सीमावर्ती गांव कफर किला में हिजबुल्ला के हथियार डिपो को निशाना बनाया। उसने कहा कि हमले के समय वहां आतंकवादी मौजूद थे। 

टॅग्स :इजराइलLebanonआतंकवादीबेंजामिन नेतन्याहूBenjamin Netanyahu
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वकौन कहता है कि अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ता!

विश्वक्या खत्म होने वाला है ईरान युद्ध? ट्रंप ने राष्ट्र के नाम संबोधन में कहा- "हमने वो पा लिया जिसके लिए लड़ रहे..."

भारतJammu-Kashmir: गांदरबल में मुठभेड़, एक आतंकी ढेर; सुरक्षाबलों का सर्च ऑपरेशन जारी

विश्व अधिक खबरें

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा

विश्वक्यों व्हाइट हाउस के नीचे नया बंकर बनवा रहे हैं डोनाल्ड ट्रम्प?, जो बाहर रहेंगे उनका क्या?