लाइव न्यूज़ :

एक वोट से हारे प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू, गठबंधन सरकार बनाने में नाकाम, इजराइल में 17 सितंबर को फिर से आम चुनाव

By भाषा | Updated: May 30, 2019 17:11 IST

संसद भंग करने के फैसले के बाद नेतन्याहू ने कहा, ‘‘अविग्दर लिबरमैन अब वाम का हिस्सा हैं। उन्होंने दक्षिणपंथी सरकार को गिरा दिया। उन पर दोबारा भरोसा नहीं करें। इसके बारे में मैं आपको जानकारी दूंगा। संभव है कि मैं आपको ऐसी बात बताऊं जो आपको पता ही न हो।’’ 

Open in App
ठळक मुद्देनेतन्याहू 120 सदस्यीय सदन में केवल 60 सांसदों का समर्थन ही हासिल कर सके और केवल एक मत से बहुमत साबित करने से चूक गए।इजराइल के पूर्व रक्षा मंत्री अविग्दोर लीबरमैन के बीच विधेयक को लेकर मतभेद के कारण गठबंधन नहीं हो सका।

इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के बुधवार आधी रात की समय सीमा से पूर्व गठबंधन सरकार बनाने में नाकाम रहने के बाद इजराइली सांसदों ने अभूतपूर्व कदम उठाते हुए गुरुवार को संसद भंग करने के पक्ष में मतदान किया।

अब 17 सितंबर को फिर से आम चुनाव कराए जाएंगे। इजराइली सांसद करीब छह सप्ताह पहले ही निर्वाचित हुए थे। उन्होंने 21वीं नेसेट (इजराइली संसद) को भंग करने और इसी कैलेंडर वर्ष में दूसरी बार आम चुनाव कराने के पक्ष में 45 के मुकाबले 74 मतों से प्रस्ताव पारित किया।

नेतन्याहू ने नौ अप्रैल को हुए चुनाव में रिकॉर्ड पांचवीं बार उल्लेखनीय जीत हासिल की थी, लेकिन यह जीत अस्थायी साबित हुई क्योंकि वह अति धर्मनिष्ठ यहूदी शिक्षण संस्थानों के छात्रों को सेना में अनिवार्य भर्ती से छूट देने संबंधी एक सैन्य विधेयक को लेकर गतिरोध को तोड़ने में नाकाम रहे।

उनके और इजराइल के पूर्व रक्षा मंत्री अविग्दोर लीबरमैन के बीच विधेयक को लेकर मतभेद के कारण गठबंधन नहीं हो सका। राष्ट्रवादी दल 'यिजराइल बेतेन्यू’ पार्टी से संबंध रखने वाले लिबरमैन ने अति-धर्मनिष्ठ यहूदी दलों के साथ आने के लिए यह शर्त रखी थी कि उन्हें अनिवार्य सैन्य सेवा में छूट देने के अपने मसौदे में परिवर्तन करने होंगे।

मतदान से पहले लिबरमैन ने कहा कि इजराइल में इसलिए चुनाव कराने होंगे क्योंकि सत्तारूढ पार्टी लिकुड ने अति धर्मनिष्ठ यहूदी दलों के आगे पूर्ण आत्मसमर्पण कर दिया। 'यिजराइल बेतेन्यू’ के बिना नेतन्याहू 120 सदस्यीय सदन में केवल 60 सांसदों का समर्थन ही हासिल कर सके और केवल एक मत से बहुमत साबित करने से चूक गए।

संसद भंग करने के फैसले के बाद नेतन्याहू ने कहा, ‘‘अविग्दर लिबरमैन अब वाम का हिस्सा हैं। उन्होंने दक्षिणपंथी सरकार को गिरा दिया। उन पर दोबारा भरोसा नहीं करें। इसके बारे में मैं आपको जानकारी दूंगा। संभव है कि मैं आपको ऐसी बात बताऊं जो आपको पता ही न हो।’’ 

टॅग्स :इजराइलसंयुक्त राष्ट्रबेंजामिन नेतन्याहू
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वकौन कहता है कि अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ता!

विश्वक्या खत्म होने वाला है ईरान युद्ध? ट्रंप ने राष्ट्र के नाम संबोधन में कहा- "हमने वो पा लिया जिसके लिए लड़ रहे..."

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल