लाइव न्यूज़ :

इजराइल ने मैसिव इंफ्लेटबल मिसाइल डिटेक्टर सिस्टम’ का परीक्षण किया

By भाषा | Updated: November 4, 2021 13:52 IST

Open in App

यरुशलम, चार नवंबर (एपी) इजराइल ने बुधवार को बताया कि उसने ‘मैसिव इंफ्लेटबल मिसाइल डिटेक्टर सिस्टम’ का परीक्षण शुरू किया है जो ऊंचाई पर लंबी दूरी से आ रहे खतरे का पता लगा सकता है।

इजराइल के पास पहले ही जटिल मिसाइल रक्षा प्रणाली है जिसका सफलतापूर्वक इस्तेमाल उसने इस साल 11दिन के गाजा पट्टी युद्ध में किया था।

‘हाई अवैलबिलिटी एयरोस्टैट सिस्टम’ विशाल विमान या जेपलिन (एक प्रकार का हवाई जहाज जो हल्की गैस से उड़ता है) की तरह दिखता है। इजराइली रक्षा मंत्रालय ने बताया कि यह दुनिया की अपनी तरह की सबसे बड़ी प्रणालियों में से एक है। इसे इजराइल की सरकारी कंपनी ‘इजराइल एयरोस्पेस इंडस्ट्रीज’ ने अमेरिकी कंपनी टीसीओएम की साझेदारी से बनाया है।

उल्लेखनीय है कि इजराइल ने ईरान, लेबनान में सक्रिय चरपमंथी संगठन हिज्बुल्ला और गाजा में शासन कर रहे हमास के संभावित खतरे से निपटने के लिए हाल के वर्षों में आक्रामक रुख अपनाया है। ये तीनों ही इजराइल के शहरों पर रॉकेट से हमला करने में सक्षम हैं।

गाजा युद्ध के दौरान हमास ने तेल अवीव की ‘आयरन डोम’ रक्षा प्रणाली को भेदने के लिए बड़ी संख्या में रॉकेट दागे थे लेकिन इजराइल अधिकारियों ने बताया कि उन्होंने 90 प्रतिशत रॉकेट को निष्क्रिय कर दिया।

इजराइल ने इसके जवाब में हवाई हमले किए और कहा कि वह आतंकवादियों को निशाना बना रहा है। संयुक्त राष्ट्र के मुताबिक इस लड़ाई में 250 फलस्तीनियों की मौत हो गई जिनमें 129 आम नागरिक थे। इस दौरान 13 इजराइलियों की भी जान गई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना