लाइव न्यूज़ :

Israel Strikes: इजराइल ने दमिश्क में किया हवाई हमला, चार सीरियाई सैनिकों की मौत

By अंजली चौहान | Updated: August 7, 2023 10:25 IST

जेरूसलम पोस्ट ने सीरियाई मीडिया के हवाले से बताया कि इज़राइल ने कथित तौर पर सोमवार सुबह दमिश्क शहर में ठिकानों पर हमला किया, जिसमें चार सीरियाई सैनिक मारे गए और चार अतिरिक्त घायल हो गए।

Open in App
ठळक मुद्देइजरायल ने दमिश्क शहर में ठिकानों पर किया हमला चार सीरियाई सैनिकों की मौत सीरिया में आखिरी हमला ढाई हफ्ते पहले किया गया था

दमिश्क: इजराइल में कथित तौर पर सोमवार सुबह दमिश्क शहर में हवाई हमले को अंजाम दिया गया है। इस हमले में चार सीरियाई सैनिकों की मौत हो गई औऱ चार अन्य घायल बताए जा रहे है।

जेरूसलम पोस्ट ने सीरियाई मीडिया का हवाला देते हुए बताया कि हमलों के खिलाफ सीरियाई राजधानी में वायु रक्षा प्रणालियाँ सक्रिय कर दी गईं।

ढाई हफ्ते पहले हुआ था हमला 

सीरियाई मीडिया के अनुसार, शहर में विस्फोट भी सुने गए। एन12 के अनुसार, सीरिया में आखिरी हमला ढाई हफ्ते पहले हुआ था जब आईडीएफ ने गोलान हाइट्स से मिसाइलों का उपयोग करके दमिश्क में सात ठिकानों पर हमला किया था।

निशाने पर सैन्य डिपो, एक ट्रक पार्किंग स्थल और एक विमान भेदी बैटरी थी। कथित तौर पर इजरायली हमला अल-दिमास शहर के पास सैन्य स्थलों को निशाना बनाकर किया गया था। एन12 की रिपोर्ट के अनुसार, इन जगहों पर कथित तौर पर हिजबुल्लाह के गोदाम है।  

जानकारी के अनुसार, सोमवार सुबह लगभग 2:20 बजे इजरायल ने दमिश्क शहर के आस-पास के कुछ बिंदुओं को निशाना बनाते हुए कब्जे वाले सीरीयाई गोलान हाइट्स की दिशा से हवाई हमला करना शुरू किया। इस दौरान सीरीयाई वायु रक्षा बलों ने जवाबी कार्रवाई करते हुए इजरायल सैनिकों को भी मार गिराया।

टॅग्स :इजराइलसीरिया
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वकौन कहता है कि अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ता!

विश्वक्या खत्म होने वाला है ईरान युद्ध? ट्रंप ने राष्ट्र के नाम संबोधन में कहा- "हमने वो पा लिया जिसके लिए लड़ रहे..."

विश्वलेबनान में ब्लास्ट की चपेट में आए UN के शांति सैनिक, 2 की मौत; भारत ने की हमले की निंदा

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल