लाइव न्यूज़ :

Israel raids Al Jazeera office in West Bank: अल जजीरा कार्यालय पर छापा?, इजराइली सैनिकों कार्यालय आए और लाइव प्रसारण को बंद किया, कर्मचारियों तुरंत चले जाने को कहा...

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 22, 2024 21:58 IST

Israel raids Al Jazeera office in West Bank: इजराइल में उसके प्रसारण पर रोक लगा दी थी। पहला मौका है जब इजराइल ने देश में संचालित किसी विदेशी समाचार चैनल को बंद किया है।

Open in App
ठळक मुद्देIsrael raids Al Jazeera office in West Bank: आतंकवादी गतिविधियों को समर्थन देने के लिए किया जा रहा था तथा चैनल के प्रसारण से ... सुरक्षा और लोक व्यवस्था को खतरा है।Israel raids Al Jazeera office in West Bank: अल जजीरा के कार्यालय पर छापा मारा था और उसके उपकरण जब्त कर लिए थे।Israel raids Al Jazeera office in West Bank: अल जजीरा ने इजराइली कब्जे वाले वेस्ट बैंक तथा गाजा पट्टी में अपना संचालन जारी रखा।

Israel raids Al Jazeera office in West Bank: इजराइली सैनिकों ने रविवार तड़के इजराइल के कब्जे वाले वेस्ट बैंक में समाचार संगठन अल जजीरा के कार्यालय पर छापा मारा और वहां मौजूद लोगों को तत्काल काम बंद करने का आदेश दिया। कतर द्वारा वित्तपोषित प्रसारक गाजा पट्टी में इजराइल-हमास युद्ध को कवर कर रहा है। अल जजीरा ने अपने अरबी भाषा के चैनल पर इजराइली सैनिकों के एक फुटेज का सीधा प्रसारण किया जिसमें सैनिक कार्यालय को 45 दिन तक बंद रखने का आदेश दे रहे हैं। इजराइल ने मई में पूर्वी यरुशलम में अल जजीरा के कार्यालय पर छापा मारा था और उसके उपकरण जब्त कर लिए थे। इजराइल में उसके प्रसारण पर रोक लगा दी थी। यह पहला मौका है जब इजराइल ने देश में संचालित किसी विदेशी समाचार चैनल को बंद किया है।

हालांकि अल जजीरा ने इजराइली कब्जे वाले वेस्ट बैंक तथा गाजा पट्टी में अपना संचालन जारी रखा। इजराइली सेना ने 12 घंटे बाद छापेमारी की बात स्वीकार की, तथा बिना कोई सबूत दिए आरोप लगाया कि इसका इस्तेमाल “आतंकवाद को भड़काने, आतंकवादी गतिविधियों को समर्थन देने के लिए किया जा रहा था तथा चैनल के प्रसारण से ... सुरक्षा और लोक व्यवस्था को खतरा है।”

अल जजीरा ने इस कदम की निंदा की है और वह पड़ोसी देश जॉर्डन के अम्मान से प्रसारण कर रहा है। प्रसारक ने कहा है, “अल जजीरा अपनी कवरेज को दबाने के प्रयासों से न तो डरेगा और न ही विचलित होगा।” सशस्त्र इजराइली सैनिकों ने कार्यालय में प्रवेश किया और लाइव प्रसारण के दौरान एक पत्रकार से कहा कि इसे बंद कर दिया जाएगा, तथा कर्मचारियों को तुरंत वहां से चले जाने को कहा।

अल जजीरा के स्थानीय ब्यूरो प्रमुख वालिद अल-उमरी ने बाद में ‘एपी’ को बताया कि इजराइली सेना ने प्रसारक के कामकाज को बंद करने के आदेश के समर्थन में फलस्तीन में ब्रिटिश शासन के दौरान के कानूनों का हवाला दिया। इजराइल के ‘फॉरेंन विदेशी प्रेस एसोसिएशन’ ने कहा कि वह इससे बहुत परेशान है, जो प्रेस की स्वतंत्रता को खतरा पैदा करती है, और इजराइली सरकार से इन कार्रवाइयों पर पुनर्विचार करने का आग्रह करती है। उसने कहा, “विदेशी पत्रकारों पर प्रतिबंध लगाना और समाचार चैनलों को बंद करना लोकतांत्रिक मूल्यों से दूर जाने का संकेत है।”

इजराइल-हमास युद्ध को अल जजीरा ने बड़े पैमाने पर कवर किया है। अल जजीरा का मुख्य वित्तपोषक कतर है जो इजराइल और हमास के बीच युद्ध समाप्त करने के लिए संघर्ष विराम पर पहुंचने के लिए वार्ता में मध्यस्थता कर रहा है।

टॅग्स :इजराइलHamas
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वकौन कहता है कि अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ता!

विश्वक्या खत्म होने वाला है ईरान युद्ध? ट्रंप ने राष्ट्र के नाम संबोधन में कहा- "हमने वो पा लिया जिसके लिए लड़ रहे..."

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल