लाइव न्यूज़ :

इजराइल: प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू अस्पताल में हुए भर्ती, लगेगा पेसमेकर, बोले- 'अच्छा महसूस कर रहा हूं, डॉक्टरों का कहना मान रहा हूं'

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: July 23, 2023 09:43 IST

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू आपातकालीन प्रक्रिया के तहत पेसमेकर लगवाने के लिए अस्पताल में दाखिल हुए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देपीएम नेतन्याहू आपातकालीन प्रक्रिया के तहत पेसमेकर लगवाने के लिए अस्पताल में दाखिल हुए हैंप्रधानमंत्री नेतन्याहू को इजराइल के शीबा अस्पताल में पेसमेकर लगेगा उम्मीद है कि प्रधानमंत्री नेतन्याहू को रविवार को अस्पताल से छुट्टी मिल जाएगी

तेल अवीव:इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू अस्वस्थ्य हैं और उन्हें पेस मेकर लगाने के लिए रविवार तड़के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस संबंध में इजरायली सरकार की ओर कहा गया है कि प्रधानमंत्री नेतन्याहू आपातकालीन प्रक्रिया के तहत पेसमेकर लगवाने के लिए अस्पताल में दाखिल हुए हैं।

नेतन्याहू के कार्यालय ने कहा कि प्रधानमंत्री को इजराइल के शीबा अस्पताल में पेसमेकर लगेगा, जहां पिछले सप्ताह भी उनका इलाज किया गया था। पीएम नेतन्याहू ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि रविवार को अस्पताल से छुट्टी मिल जाएगी और वह विवादास्पद न्यायिक पुनरावलोकन की योजना पर संसद में होने वाली संभावित वोटिंग से पहले नेसेट या संसद में मौजूद रहेंगे।

समाचार एजेंसी एपी के अनुसार देर रात 2 बजे एक वीडियो बयान जारी करके प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कहा कि पिछले सप्ताह उन्हें निर्जलीकरण की समस्या के कारण कुछ समय के लिए अस्पताल में भर्ती होना पड़ा था और उसी वक्त उनके स्वास्थ्य की निगरानी के लिए डॉक्टरों ने उपकरण लगाया था। शनिवार रात उस उपकरण में अलार्म बज उठा, जिसका सीधा अर्थ था कि उन्हें तत्काल पेसमेकर की जरूरत है।

प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने अस्पताल में भर्ती होने के संबंध मे कहा, "मैं अभी बहुत अच्छा महसूस कर रहा हूं, लेकिन मैं अपने डॉक्टरों के कहे परामर्श के अनुसार कार्य कर रहा हूं।"

वहीं दूसरी ओर से प्रधानमंत्री नेतन्याहू के कार्यालय की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि प्रधानमंत्री नेतन्याहू को बेहोश करके पेसमेकर लगाया जाएगा। इसलिए जब तक वो अचेत अवस्था में रहेंगे, उनकी जगह न्याय मंत्री यारिव लेविन प्रधानमंत्री की भूमिका में रहेंगे।

प्रधानमंत्री नेतन्याहू पेसमेकर लगवाने के अस्पताल जाते वक्त भी अपनी विवादास्पद न्यायिक पुनरावलोकन की योजना पर आगे बढ़ने की कसम खाई। पीएम नेतन्याहू के दफ्तर ने इस बात की घोषणा उस वक्त की है, जब नेतन्याहू अस्पताल में भर्ती हो रहे हैं और दूसरी ओर उनकी विवादास्पद न्यायिक पुनरावलोकन के विरोध में इजराइल की सड़कों पर व्यापक विरोध-प्रदर्शन हो रहे हैं।

मालूम हो की पीएम नेतन्यागू की विवादास्पद न्यायिक पुनरावलोकन योजना के कारण कई महीनों तक विरोध प्रदर्शन हुए हैं और सोमवार को संसद में होने वाले अहम मतदान से पहले शनिवार रात हजारों की संख्या में लोग सड़कों पर उतर आए थे।

टॅग्स :बेंजामिन नेतन्याहूइजराइल
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वकौन कहता है कि अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ता!

विश्वक्या खत्म होने वाला है ईरान युद्ध? ट्रंप ने राष्ट्र के नाम संबोधन में कहा- "हमने वो पा लिया जिसके लिए लड़ रहे..."

विश्वलेबनान में ब्लास्ट की चपेट में आए UN के शांति सैनिक, 2 की मौत; भारत ने की हमले की निंदा

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल