लाइव न्यूज़ :

यरुशलम में इज़राइल पुलिस ने अधिकारियों पर हमला करने वाली महिला को गोली मारी

By भाषा | Updated: September 30, 2021 12:28 IST

Open in App

यरुशलम, 30 सितंबर (एपी) इज़राइली पुलिस ने बृहस्पतिवार को कहा कि अधिकारियों ने उस फलस्तीनी महिला को गोली मार दी है, जिसने पूर्वी यरुशलम की ओल्ड सिटी में उन्हें कथित तौर पर चाकू मारने की कोशिश की थी। महिला को मौके पर ही मृत घोषित कर दिया गया।

पुलिस ने एक बयान में बताया कि महिला शहर के पवित्र स्थल के प्रवेश द्वार (जिसे मुस्लिम, अल-अक्सा परिसर और यहूदी, टेंपल माउंट के रूप में जानते हैं) पर अधिकारियों के पास आई थी।

पुलिस ने कहा, ‘‘ महिला ने पास पहुंचते ही एक चाकू निकाला और अधिकारियों पर हमला करने की कोशिश की। चिकित्साकर्मियों ने महिला को मौके पर ही मृत घोषित कर दिया।’’

फलस्तीनियों ने हाल के वर्षों में यरुशलम और वेस्ट बैंक में इज़राइल के सैनिकों, पुलिस अधिकारियों और नागरिकों को निशाना बनाते हुए कई बार कार से टक्कर मारने की कोशिश की, गोलीबारी की और चाकू से भी हमले किए हैं। वर्ष 1967 के युद्ध में इज़राइल ने पूर्वी यरुशलम और वेस्ट बैंक पर कब्जा कर लिया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

विश्व अधिक खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब