लाइव न्यूज़ :

इजराइल के प्रधानमंत्री नफ्ताली बेनेट कोविड पॉजिटिव, तीन से पांच अप्रैल तक भारत यात्रा करने का कार्यक्रम अधर में

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 28, 2022 17:40 IST

इजराइल के प्रधानमंत्री नफ्ताली बेनेट ने हादेरा में एक बैठक में भाग लिया था, लेकिन आधिकारिक रूप से जारी तस्वीर में वह मास्क पहने दिखाई दिए थे।

Open in App
ठळक मुद्देरविवार को अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन से मुलाकात की थी।मिस्र के विदेश मंत्री समेह शौकरी से मुलाकात की।इजराइल के पूर्व प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने बेनेट के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। 

यरूशलमः इजराइल के प्रधानमंत्री नफ्ताली बेनेट सोमवार को कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए। उनके मीडिया सलाहकार ने यह जानकारी दी। बेनेट (50) का तीन अप्रैल से पांच अप्रैल तक भारत की यात्रा करने का कार्यक्रम है। अभी यह पता नहीं चल पाया है कि क्या उनकी यात्रा रद्द की जाएगी।

बेनेट के कार्यालय ने एक बयान में कहा, ‘‘प्रधानमंत्री स्वस्थ महसूस कर रहे हैं और वह घर से काम जारी रखेंगे।’’ बयान में कहा गया, ‘‘बेनेट रक्षा मंत्री बेनी गैंट्ज, आंतरिक सुरक्षा मंत्री उमर बारलेव, इजराइल रक्षा बलों के चीफ ऑफ स्टाफ अवीव कोहावी, शिन बेट प्रमुख रोनेन बार, पुलिस प्रमुख कोबी शबताई और अन्य अधिकारियों के साथ मिलकर कल रात हुए आतंकवादी हमले संबंधी घटनाओं की समीक्षा करेंगे।’’ हादेरा में रविवार को एक आतंकवादी हमले में दो इजराइली पुलिसकर्मियों की मौत हो गई थी और कुछ अन्य लोग घायल हुए थे।

बेनेट ने हादेरा में एक बैठक में भाग लिया था, लेकिन आधिकारिक रूप से जारी तस्वीर में वह मास्क पहने दिखाई दिए थे। ‘द टाइम्स ऑफ इजराइल’ समाचार पत्र ने बताया कि इससे पहले, बेनेट ने रविवार को यहां अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन से मुलाकात की थी और उस समय उन्होंने मास्क नहीं पहन रखा था। उसने बताया कि इसके बाद ब्लिंकन ने नेगेव शिखर सम्मेलन के लिए इजराइल के दक्षिण में उड़ान भरने से पहले फलस्तीनी राष्ट्रपति महमूद अब्बास के साथ बातचीत की थी।

ब्लिंकन ने नेवेद शिखर सम्मेलन में संयुक्त अरब अमीरात के विदेश मंत्री शेख अब्दुल्ला बिन जायद, बहरीन के विदेश मंत्री डॉ अब्दुल्लातिफ बिन राशिद अल जायानी, मोरक्को के विदेश मंत्री नासिर बौरिता और मिस्र के विदेश मंत्री समेह शौकरी से मुलाकात की।

रिपोर्ट में कहा गया कि प्रधानमंत्री बेनेट को शनिवार को भारत की आधिकारिक यात्रा के लिए उड़ान भरनी है, लेकिन यह स्पष्ट नहीं है कि यह यात्रा उनके संक्रमित पाए जाने के बाद रद्द की जाएगी या नहीं। इस बीच, इजराइल के पूर्व प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने बेनेट के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। 

टॅग्स :इजराइलदिल्लीकोरोना वायरसWHOनफ्ताली बेनेट
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

भारतओडिशा भीषण गर्मीः बौध शहर में 42.9 डिग्री सेल्सियस?, 11 स्थानों पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता

स्वास्थ्यWHO ने इबोला के प्रकोप को लेकर अंतरराष्ट्रीय आपातकाल घोषित किया, जानें लक्षण और सुरक्षित रहने के लिए इन चीजों का रखें ध्यान

भारतदिल्ली में भीषण लू का कहर, IMD ने 45 डिग्री सेल्सियस तक तापमान पहुंचने की चेतावनी दी

विश्व अधिक खबरें

विश्वयुद्ध के बादल छंटे? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोका, तेहरान के साथ 'बड़ी बातचीत' का किया दावा

विश्वडार्विन, लिंकन, मार्क्स और समानता का साझा सिद्धांत

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?

विश्वप्रधानमंत्री मोदी को मिला 32वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान?, नॉर्वे के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट’ से सम्मानित, वीडियो

विश्वईरान युद्ध के बीच रक्षा समझौते के तहत पाकिस्तान ने सऊदी में अपने 8,000 सैनिक और जेट किए तैनात