लाइव न्यूज़ :

इजराइल ने हमास के वरिष्ठ नेता मोहम्मद सिनवार को मार गिराया, प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने की घोषणा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 29, 2025 11:04 IST

इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने संसद को संबोधित करते हुए सिनवार को इजराइली हमलों में मारे गए हमास नेताओं की सूची में शामिल किया।

Open in App
ठळक मुद्देयाह्या सिनवार को पिछले साल इजराइली सेना ने मार गिराया था।सात अक्टूबर 2023 के हमले का एक मास्टरमाइंड था। मोहम्मद सिनवार हमास नेता याह्या सिनवार का भाई है।

दीर अल-बलाहः इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने बुधवार को कहा कि हमास की सशस्त्र शाखा का प्रमुख माना जाने वाला मोहम्मद सिनवार मारा जा चुका है। उन्होंने गाजा में हाल में हुए एक हमले में उसकी मौत की स्पष्ट रूप से पुष्टि की। हमास की ओर से हालांकि तत्काल इसकी पुष्टि नहीं की गई है। मोहम्मद सिनवार सात अक्टूबर 2023 को हुए हमले की योजना बनाने में मदद करने वाले याह्या सिनवार का भाई है। याह्या को अक्टूबर 2024 में इजराइली सुरक्षा बलों ने मार गिराया था। नेतन्याहू ने संसद में एक बयान में सिनवार के मारे जाने का उल्लेख किया और उसे युद्ध के दौरान मारे गए हमास के शीर्ष नेताओं में से एक बताया। नेतन्याहू ने कहा, “हम हजारों आतंकवादियों को मार चुके हैं। हमने (मोहम्मद) देइफ, (इस्माइल) हानिया, याह्या सिनवार और मोहम्मद सिनवार को मार गिराया।”

  

नेतन्याहू ने इस बारे में विस्तार से नहीं बताया। इजराइल की मीडिया ने खबर दी है कि मोहम्मद सिनवार 13 मई को हुए हमले में निशाने पर था। सेना ने हालांकि सिनवार को निशाना बनाए जाने या मारे जाने के बारे में टिप्पणी करने से इनकार कर दिया।

मोहम्मद सिनवार का जन्म 1975 में दक्षिण गाजा के शहर खान यूनिस में एक शरणार्थी शिविर में हुआ था। सिनवार का परिवार उन लाखों फलस्तीनी परिवारों में से एक था जिन्हें 1948 में इजराइल की स्थापना के दौरान वहां से खदेड़ दिया गया था।

मोहम्मद सिनवार 2006 में इजराइली सेना की चौकी पर हुए हमले की योजना बनाने वालों में से एक था। उस हमले के दौरान चरमपंथियों ने इजराइली सैनिक गिलाद शालिट को पकड़कर पांच साल तक हिरासत में रखा था और बाद में याह्या सिनवार समेत 1,000 से अधिक फलस्तीनी कैदियों के बदले में छोड़ दिया गया था।

  

टॅग्स :Hamasबेंजामिन नेतन्याहूBenjamin Netanyahu
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वकौन कहता है कि अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ता!

विश्वक्या खत्म होने वाला है ईरान युद्ध? ट्रंप ने राष्ट्र के नाम संबोधन में कहा- "हमने वो पा लिया जिसके लिए लड़ रहे..."

विश्वलेबनान में ब्लास्ट की चपेट में आए UN के शांति सैनिक, 2 की मौत; भारत ने की हमले की निंदा

विश्व अधिक खबरें

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा

विश्वक्यों व्हाइट हाउस के नीचे नया बंकर बनवा रहे हैं डोनाल्ड ट्रम्प?, जो बाहर रहेंगे उनका क्या?

विश्व35 देशों को एक साथ लाएंगे, होर्मुज जलडमरूमध्य पर करेंगे बातचीत?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने दिया झटका