लाइव न्यूज़ :

Israel–Hamas war: इजरायल अब राफा पर जमीनी आक्रमण की योजना बना रहा है, हमास के सामने रखा आखिरी प्रस्ताव

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: April 27, 2024 10:46 IST

राफा दक्षिणी गाजा पट्टी में एक फ़िलिस्तीनी शहर है। यह गाजा शहर से 30 किलोमीटर (19 मील) दक्षिण-पश्चिम में स्थित है। इज़रायल-हमास युद्ध के दौरान इज़रायल द्वारा गाजा सिटी और खान यूनिस में बड़े पैमाने पर बमबारी और जमीनी हमलों के परिणामस्वरूप फरवरी 2024 तक लगभग 14 लाख लोग राफा में शरण लिए हुए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देइजरायल अब राफा पर आक्रमण की योजना बना रहा हैइजरायली अधिकारियों ने अपने मिस्र के समकक्षों से की बातराफा में ऑपरेशन की तैयारियों को लेकर गंभीर है

Israel–Hamas war: गाजा में जमीनी अभियान के बाद इजरायल अब राफा पर आक्रमण की योजना बना रहा है। हालांकि इससे पहले इजरायली अधिकारियों ने अपने मिस्र के समकक्षों से कहा है कि राफा पर आक्रमण से पहले वह हमास के साथ समझौते पर पहुंचने के लिए बंधक वार्ता को एक आखिरी मौका देने के लिए तैयार है। इजरायल ने मिस्र से कहा से कहा है कि वह राफा में ऑपरेशन की तैयारियों को लेकर गंभीर है और वह हमास को इसमें देरी नहीं करने देगा।

दूसरी तरफ हमास ने बंदियों की रिहाई के प्रस्ताव पर कहा है कि किसी भी समझौते पर पहुंचने से पहले युद्धविराम होना जरूरी है। गाजा में हमास के उप प्रमुख खलील अल-हया ने एक बयान में कहा कि हमास को संघर्ष विराम वार्ता का प्रस्ताव मिला है। 

इजरायल हमास को पूरी तरह ख़त्म करने के लिए राफा में अंदर घुस कर हमला करना चाहता है। इजरायल चाहता है कि गाजा में हमास का कोई नामोनिशान न रहे। लेकिन यह फैसला इजरायल के लिए मुसीबत भी बन सकता है क्योंकि इससे इजरायल को मिल रहे अंतरराष्ट्रीय समर्थन में कमी आ सकती है। 

बता दें कि राफा दक्षिणी गाजा पट्टी में एक फ़िलिस्तीनी शहर है। यह गाजा शहर से 30 किलोमीटर (19 मील) दक्षिण-पश्चिम में स्थित है। इज़रायल-हमास युद्ध के दौरान इज़रायल द्वारा गाजा सिटी और खान यूनिस में बड़े पैमाने पर बमबारी और जमीनी हमलों के परिणामस्वरूप फरवरी 2024 तक लगभग 14 लाख लोग राफा में शरण लिए हुए हैं। राफा का एक भाग गाजा में है और दूसरा मिस्त्र में। राफ़ा बॉर्डर मिस्र और गाजा पट्टी के बीच एकमात्र क्रॉसिंग बिंदु है। 

बता दें कि इजरायल राफा पर हवाई हमले पहले से ही कर रहा है। दक्षिणी इजरायल में एक जबरदस्त हमले के बाद गाजा में सात अक्टूबर को युद्ध शुरू हुआ था जिसमें हमास और अन्य आतंकवादियों ने लगभग 1,200 लोगों को मार डाला था। मृतकों में ज्यादातर नागरिक थे और लगभग 250 बंधकों का अपहरण कर लिया गया था। इस युद्ध में अब तक 34 हजार से अधिक फलस्तीनी लोग मारे गए हैं।

टॅग्स :इजराइलHamasमिस्रअमेरिकामिसाइलAir ForceArmy
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

विश्व अधिक खबरें

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल