लाइव न्यूज़ :

Israel-Iran Conflict Updates: मिसाइल हमले, 67 घायल, ईरान ने इजराइल पर तेज किए वार, खिड़कियों के शीशे टूटे और कई अपार्टमेंट को भारी नुकसान

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 16, 2025 10:45 IST

Israel-Iran Conflict LIVE Updates: मध्य इजराइल के शहर पेटाह टिकवा के अधिकारियों ने बताया कि ईरानी मिसाइलों ने एक आवासीय इमारत को निशाना बनाया जिससे दीवारें जलकर खाक हो गईं, खिड़कियों के शीशे टूट गए और कई अपार्टमेंट को भारी नुकसान हुआ।

Open in App
ठळक मुद्दे चार अलग-अलग स्थानों से बचाए गए 67 घायलों का उपचार किया जा रहा है।तनाव कम करने के अंतरराष्ट्रीय समुदाय के आह्वान को ज्यादा तवज्जों नहीं दे रहा है। 

तेल अवीवः ईरान ने इजराइल के मध्य तथा उत्तरी क्षेत्र को निशाना बनाते हुए सोमवार को फिर सिलसिलेवार मिसाइल हमले किए जिसमें कम से कम 67 लोग घायल हो गए। दोनों देशों के बीच संघर्ष के चौथे दिन तेल अवीव में सुबह तेज धमाकों की आवाजें सुनाई दीं जो संभवत: इजराइल की रक्षा प्रणाली द्वारा ईरान के मिसाइल हमलों को नाकाम करने की थी। मध्य इजराइल के शहर पेटाह टिकवा के अधिकारियों ने बताया कि ईरानी मिसाइलों ने एक आवासीय इमारत को निशाना बनाया जिससे दीवारें जलकर खाक हो गईं, खिड़कियों के शीशे टूट गए और कई अपार्टमेंट को भारी नुकसान हुआ।

बचाव दल घटनास्थलों पर मौजूद हैं, हालांकि हताहतों की संख्या के बारे में फिलहाल कोई जानकारी नहीं दी गई है। इजराइल की आपातकालीन सेवा ‘मैगन डेविड एडोम’ सेवा ने कहा कि मिसाइल हमलों से प्रभावित चार अलग-अलग स्थानों से बचाए गए 67 घायलों का उपचार किया जा रहा है।

इसने कहा कि अधिकांश को हल्की चोटें आई हैं। ईरान के सरकारी टीवी की एक खबर के अनुसार ईरान ने इजराइल पर कम से कम 100 मिसाइलें दागीं जो इस बात की ओर इशारा करता है कि ईरान तनाव कम करने के अंतरराष्ट्रीय समुदाय के आह्वान को ज्यादा तवज्जों नहीं दे रहा है। 

टॅग्स :ईरानअमेरिकाइजराइल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वयुद्ध के बादल छंटे? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोका, तेहरान के साथ 'बड़ी बातचीत' का किया दावा

विश्वईरान युद्ध के बीच रक्षा समझौते के तहत पाकिस्तान ने सऊदी में अपने 8,000 सैनिक और जेट किए तैनात

विश्वराष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बीजिंग यात्रा, ताइवान का जिक्र नहीं?, व्हाइट हाउस ने फैक्ट शीट जारी किया

विश्व अधिक खबरें

विश्वचॉकलेट का तोहफा..., जब पीएम मोदी ने मेलोनी को दिया 'मेलोडी' गिफ्ट; वीडियो देख इंटरनेट पर फैन्स ने मचाया गदर

विश्वबांग्लादेश में भारतीय दूतावास अधिकारी की मौत, दफ्तर में मिला शव; मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी पुलिस

विश्वसवाल पूछने के अवसर और तरीके को लेकर गंभीर सवाल

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH