लाइव न्यूज़ :

Israel-Hamas War: इजराइल के नागरिकों के लिए 'वीजा छूट', अब बिना वीजा 90 दिन अमेरिका की यात्रा करेंगे, जानें प्रोसेस

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 20, 2023 16:06 IST

Israel-Hamas War:  कार्यक्रम में 40 से ज्यादा यूरोपीय और एशियाई देशों को शामिल किया गया है, जिनके नागरिक बिना वीजा के तीन महीने के लिए अमेरिका की यात्रा कर सकते

Open in App
ठळक मुद्देइजराइल के नागरिक 30 नवंबर से बिना वीजा के अमेरिका की यात्रा शुरू कर सकते हैं।इजराइल के नागरिकों को पहले ‘‘इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम फॉर ट्रैवल ऑथराइजेशन’’ में पंजीकरण कराना होगा।इस प्रक्रिया में 72 घंटे तक का समय लग सकता है।

Israel-Hamas War: इजराइल-हमास युद्ध के मद्देनजर अमेरिका ने बृहस्पतिवार को इजराइल के नागरिकों के लिए 'वीजा छूट' कार्यक्रम शुरू किया जिसके तहत 90 दिन या उससे कम समय के लिए अमेरिका की यात्रा के इच्छुक इजराइली नागरिक वीजा आवेदन किए बिना अमेरिका की यात्रा कर सकेंगे।

अमेरिका ने 27 सितंबर को घोषणा की थी कि वह इजरायल को 'वीजा छूट' कार्यक्रम में शामिल कर रहा है। इस कार्यक्रम में 40 से ज्यादा यूरोपीय और एशियाई देशों को शामिल किया गया है, जिनके नागरिक बिना वीजा के तीन महीने के लिए अमेरिका की यात्रा कर सकते हैं। अमेरिका ने पहले कहा था कि इजराइल के नागरिक 30 नवंबर से बिना वीजा के अमेरिका की यात्रा शुरू कर सकते हैं।

लेकिन आंतरिक सुरक्षा मंत्रालय ने एक समाचार विज्ञप्ति में कहा कि अब यह कार्यक्रम बृहस्पतिवार से शुरू कर दिया गया है। अधिकारियों ने प्रेस विज्ञप्ति में समयसीमा में बदलाव का कोई कारण नहीं बताया। इस कार्यक्रम के तहत इजराइल के नागरिकों को पहले ‘‘इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम फॉर ट्रैवल ऑथराइजेशन’’ में पंजीकरण कराना होगा।

आंतरिक सुरक्षा मंत्रालय ने समाचार विज्ञप्ति में कहा कि यह एक स्वचालित प्रणाली है, जो यह निर्धारित करने में मदद करती है कि व्यक्ति यात्रा करने का पात्र है या नहीं। इस प्रक्रिया में 72 घंटे तक का समय लग सकता है।

फिर वह व्यक्ति अमेरिका की यात्रा कर सकता है। मंत्रालय ने कहा कि पात्रता के लिए इजराइली नागरिक के पास बायोमीट्रिक मानकों वाला पासपोर्ट होना चाहिए। जिन लोगों के पास ऐसा पासपोर्ट नहीं है उन्हें अमेरिकी वीजा के लिए आवेदन करना होगा। 

टॅग्स :इजराइलबेंजामिन नेतन्याहूजो बाइडनHamas
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वकौन कहता है कि अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ता!

विश्वक्या खत्म होने वाला है ईरान युद्ध? ट्रंप ने राष्ट्र के नाम संबोधन में कहा- "हमने वो पा लिया जिसके लिए लड़ रहे..."

विश्वलेबनान में ब्लास्ट की चपेट में आए UN के शांति सैनिक, 2 की मौत; भारत ने की हमले की निंदा

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल