लाइव न्यूज़ :

Israel-Hamas war: संयुक्त राष्ट्र की टीम का दावा- गाजा में बंधकों के खिलाफ हुई यौन हिंसा, कैद में रखे गए लोगों के खिलाफ भी बर्बरता का संदेह

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: March 5, 2024 19:28 IST

रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक संयुक्त राष्ट्र की टीम को विश्वास करने का उचित आधार मिला कि सामूहिक बलात्कार सहित यौन हिंसा तब हुई थी जब हमास ने 7 अक्टूबर को इज़राइल पर हमला किया था।

Open in App
ठळक मुद्देगाजा में बंधक बनाए गए बंधकों को बलात्कार और यौन यातना सहित यौन हिंसा का शिकार बनाया गयासंयुक्त राष्ट्र की एक टीम का दावाहमास ने इस बात से इनकार किया है

Israel-Hamas war: संयुक्त राष्ट्र की एक टीम का कहना है कि इस बात की पुख्ता जानकारी है कि गाजा में बंधक बनाए गए बंधकों को बलात्कार और यौन यातना सहित यौन हिंसा का शिकार बनाया गया है। संयुक्त राष्ट्र ने कहा कि यह संदेह करने के आधार हैं कि दुर्व्यवहार अभी भी जारी है।

रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक संयुक्त राष्ट्र की टीम को विश्वास करने का उचित आधार मिला कि सामूहिक बलात्कार सहित यौन हिंसा तब हुई थी जब हमास ने 7 अक्टूबर को इज़राइल पर हमला किया था। इज़राइल के विदेश मंत्रालय ने कहा कि वह इस निश्चित मान्यता का स्वागत करता है कि हमास ने यौन अपराध किए हैं।

इज़राइल के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता लियोर हयात ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद को अब हमास को आतंकवादी संगठन घोषित करना चाहिए और उस पर अंतरराष्ट्रीय प्रतिबंध लगाना चाहिए। 

हालांकि दूसरी तरफ हमास ने इस बात से इनकार किया है कि उसके बंदूकधारियों ने हमलों के दौरान महिलाओं का यौन उत्पीड़न किया। यूएन रिपोर्ट में ये भी कहा गया है कि उसके पास यह मानने का उचित आधार है कि अभी भी कैद में रखे गए लोगों के खिलाफ ऐसी हिंसा जारी हो सकती है। 

बता दें कि हमास के बंदूकधारियों ने 7 अक्टूबर को दक्षिणी इज़राइल में घुसपैठ की थी और लगभग 1,200 लोगों की हत्या कर दी और 253 अन्य को बंधक बना लिया। संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में कहा गया है कि यौन हिंसा कम से कम तीन स्थानों पर हुई। नोवा संगीत समारोह स्थल और उसके आसपास, रोड 232, और किबुत्ज़ रीम। 

टॅग्स :इजराइलHamasसंयुक्त राष्ट्ररेपगैंगरेप
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला