लाइव न्यूज़ :

Israel-Hamas War: गाजा में सीजफायर का आज आखिरी दिन, बढ़ाया जा सकता है युद्धविराम समझौता

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: November 27, 2023 15:22 IST

इजरायल ने कहा है कि वह हर 10 अतिरिक्त बंधकों के लिए संघर्ष-विराम को एक दिन बढ़ाएगा। हमास ने यह भी कहा कि उसे अमेरिका, कतर और मिस्र की मध्यस्थता में हुई कई सप्ताह की परोक्ष वार्ता के बाद गत शुक्रवार को प्रभाव में आए चार दिन के संघर्ष-विराम के बढ़ने की उम्मीद है।

Open in App
ठळक मुद्देगाजा में सीजफायर का आज आखिरी दिनयुद्धविराम समझौता बढ़ाया जा सकता है अब तक हमास ने 41 बंधकों को रिहा किया है

Israel-Hamas War: गाजा में इजरायल के हमले रोकने के लिए हमास युद्धविराम का समय दो से चार दिन बढ़ाने के लिए राजी है। इजरायल और हमास के बीच चार दिवसीय युद्धविराम और बंधक रिहाई समझौता सोमवार को समाप्त होने वाला है। अब तक हमास ने 41 बंधकों को रिहा किया है और इजरायल ने 78 फिलिस्तीनी कैदियों को रिहा किया है। समझौते के अनुसार एक इजरायली बंधक के बदले तीन फिलिस्तीनी कैदियों को रिहा करना था। 

समझौते के अंतिम दिन हमास ने संघर्ष विराम के तहत बंधकों के तीसरे समूह को रिहा कर दिया। अब अंतरराष्ट्रीय मध्यस्थ गाजा में संघर्ष-विराम को बढ़ाने के लिए दबाव डाल रहे हैं। इस संघर्ष-विराम ने पिछले कुछ दशकों में सबसे घातक इजरायली-फलस्तीनी हिंसा को रोक दिया है। इजरायल द्वारा कैद फलस्तीनियों की रिहाई के बदले, हमास चरमपंथियों द्वारा बंधक बनाए गए लोगों को छोड़ने के चौथे चरण के लिए दोनों पक्ष तैयार हैं।

इजरायल ने कहा है कि वह हर 10 अतिरिक्त बंधकों के लिए संघर्ष-विराम को एक दिन बढ़ाएगा। हमास ने यह भी कहा कि उसे अमेरिका, कतर और मिस्र की मध्यस्थता में हुई कई सप्ताह की परोक्ष वार्ता के बाद गत शुक्रवार को प्रभाव में आए चार दिन के संघर्ष-विराम के बढ़ने की उम्मीद है। लेकिन इजरायल का कहना है कि वह हमास की सैन्य क्षमताओं को कुचलने और गाजा पर उसके 16 साल के शासन को समाप्त करने के लिए प्रतिबद्ध है। 

अब तक 62 बंधकों को रिहा किया जा चुका है, एक को इजरायली बलों ने मुक्त कराया, वहीं दो गाजा में मृत मिले हैं। इजराइलअमेरिका की दोहरी नागरिकता रखने वाली चार साल की आबिगैल इदन को रविवार को रिहा किया गया था। समझौते में कुल 50 इजराइली बंधकों के बदले 150 फलस्तीनी कैदियों की रिहाई पर सहमति बनी थी। 

संघर्ष-विराम ने गाजा के करीब 23 लाख लोगों को कुछ सप्ताह के इजराइली हमलों के बाद राहत दी है। लेकिन इजरायली प्रदानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के बयान के बाद माना जा रहा है कि तबाह हुए उत्तरी गाजा से लेकर दक्षिण तक जमीनी हमले का विस्तार हो सकता है।

टॅग्स :इजराइलHamasअमेरिकाQatar
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्व अधिक खबरें

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा

विश्वकौन कहता है कि अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ता!

विश्वक्या खत्म होने वाला है ईरान युद्ध? ट्रंप ने राष्ट्र के नाम संबोधन में कहा- "हमने वो पा लिया जिसके लिए लड़ रहे..."

विश्वक्यों व्हाइट हाउस के नीचे नया बंकर बनवा रहे हैं डोनाल्ड ट्रम्प?, जो बाहर रहेंगे उनका क्या?