लाइव न्यूज़ :

Israel–Hamas war: इजरायली सेना ने छह बंधकों के शव बरामद किए, 7 अक्टूबर से ही थे हमास के कब्जे में

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: August 20, 2024 16:31 IST

Israel–Hamas war: गाजा में जारी जंग के बीच इज़रायल ने मंगलवार को युद्धग्रस्त क्षेत्र से छह बंधकों के शव बरामद किए हैं। द जेरूसलम पोस्ट ने ये जानकारी दी है। इन सारे लोगों को 7 अक्टूबर के हमले के बाद हमास के लड़ाके बंधक बना कर ले गए थे।

Open in App
ठळक मुद्देइज़रायल ने मंगलवार को युद्धग्रस्त क्षेत्र से छह बंधकों के शव बरामद किए 7 अक्टूबर के हमले के बाद हमास के लड़ाके बंधक बना कर ले गए थेजिन लोगों के शव बरामद हुए हैं उनमें शांति कार्यकर्ता 79 साल के हैम पेरी भी थे

Israel–Hamas war: गाजा में जारी जंग के बीच इज़रायल ने मंगलवार को युद्धग्रस्त क्षेत्र से छह बंधकों के शव बरामद किए हैं। द जेरूसलम पोस्ट ने ये जानकारी दी है। इन सारे लोगों को 7 अक्टूबर के हमले के बाद हमास के लड़ाके बंधक बना कर ले गए थे। बंधकों की पहचान नादव पॉपलवेल, यागेव बुचश्ताब, योराम मेट्ज़गर, हैम पेरी और अब्राहम मुंदर के रूप में की गई है। एक शव की पहचान अभी नहीं हो पाई है।

इज़राइली मीडिया के अनुसार, बंधकों नादव पॉपलवेल और यागेव बुचश्ताब के शव गाजा से बरामद किए गए। हैम पेरी और योराम मेट्ज़गर के शव भी गाजा से बरामद किए गए। 7 अक्टूबर को किबुत्ज़ निरिम से अपहृत पॉपलवेल की मृत्यु की घोषणा जून में इज़रायली रक्षा बलों (आईडीएफ) द्वारा की गई थी। उन्हें उनकी माँ, चन्ना पेरी के साथ बंधक बनाया गया था, जिन्हें नवंबर में बंधक विनिमय के दौरान 49 दिनों की कैद के बाद रिहा किया गया था। पॉपलवेल के भाई, रोई की 7 अक्टूबर को शुरुआती हमले के दौरान हत्या कर दी गई थी।

दूसरे बंधक यागेव बुचशताब 35 साल के थे। 7 अक्टूबर को किबुत्ज़ निरिम से पकड़े गए बुचशताब को उनकी पत्नी रिमोन किर्शत बुचशताब के साथ अगवा कर लिया गया था। पत्नी को 28 नवंबर को बंधक समझौते के तहत रिहा कर दिया गया था। आईडीएफ ने जुलाई में हमास की कैद में  बुचशताब की मृत्यु की पुष्टि की।

जिन लोगों के शव बरामद हुए हैं उनमें शांति कार्यकर्ता 79 साल के हैम पेरी भी थे। एक आर्ट गैलरी के संस्थापक पेरी को 7 अक्टूबर को किबुत्ज़ नीर ओज़ से अगवा कर लिया गया था। आईडीएफ ने जून में उनकी मृत्यु की घोषणा की  हमले के दौरान अपनी पत्नी अस्नात को बचाने के बावजूद हैम पेरी को पकड़ लिया गया था। 

हमास के हमले के बाद इजरायल ने युद्ध की घोषणा की थी जो अब तक जारी है। इस जंग में आधे से ज्यादा गाजा शहर पूरी तरह तबाह हो गया है। गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार लगभग 40 हजार लोग अब तक मारे जा चुके हैं और लाखों लोग विस्थापित हुए हैं। 

टॅग्स :इजराइलHamasआतंकवादीterrorist
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वकौन कहता है कि अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ता!

विश्वक्या खत्म होने वाला है ईरान युद्ध? ट्रंप ने राष्ट्र के नाम संबोधन में कहा- "हमने वो पा लिया जिसके लिए लड़ रहे..."

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?