लाइव न्यूज़ :

Israel–Hamas war: इजरायल हमले पर ईरान ने फिर तरेरी आंख, कहा- "बमबारी बंद नहीं हुई तो खुल सकते हैं युद्ध के और भी मोर्चे"

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: October 13, 2023 10:21 IST

इजरायल-हमास युद्ध में ईरान ने एक बार फिर इजरायल को बेहद कड़े शब्दों में चेतावनी दी है कि अगर उसने अपनी बमबारी बंद नहीं की तो युद्ध के 'अन्य मोर्चों' भी खुल सकते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देइजरायल-हमास युद्ध में ईरान ने एक बार फिर इजरायल को बेहद कड़े शब्दों में दी चेतावनी ईरान ने कहा कि अगर इजरायल ने बमबारी बंद नहीं की तो युद्ध के 'अन्य मोर्चों' भी खुल सकते हैंइजरायल ने गुरुवार को सीरिया के दमश्कि और अलेप्पो के हवाई अड्डों पर हमला किया था

तेल अवीव: इजरायल-हमास के बीच चल रहे युद्ध का आज छठा दिन है। हमास को सबक सिखाने के लिए इजरायली सेना ने कमर कस ली है और इसके अलावा उसने युद्ध के दायरे को बड़ा करते हुए बीते गुरुवार को पड़ोसी मुल्क सीरिया पर भी हमला बोल दिया।

इस संबंध में सीरियाई अखबार 'अल-वतन' ने कहा कि इजरायल ने दमश्कि और अलेप्पो के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डों पर हमले किये हैं, जिसके कारण दोनों हवाई अड्डों की उडान पट्टियां क्षतिग्रस्त हो गई हैं और उसकी वजह से दोनों हवाई अड्डों से विमानो का परिचालन ठहर गया है।

इस बीच हमास समर्थक ईरान ने इजरायल को एक बार फिर धमकी दी है। ईरान ने बेहद कड़े शब्दों में इजरायल को चेतावनी दी है कि अगर उसने अपनी बमबारी बंद नहीं की तो युद्ध के 'अन्य मोर्चों' भी खुल सकते हैं।

इससे पूर्व इजरायल ने आशंका जताई थी कि हमास द्वारा इजरायल पर किया गया हमला संभावित तरीके से ईरान और सीरिया की मदद से अंजाम दिया गया होगा। वहीं ईरान ने हमास हमलों में शामिल होने से इनकार करते हुए कहा था कि वह हमास को नैतिक समर्थन देता है और उसके इजरायल ऑपरेशन की सफलता पर आश्चर्यचकित है और साथ ही इसे रोक न पाने के लिए इजराइल की "बड़ी विफलता" मानता है।

अगर ताजा हालात की बात करें तो इजरायल फिलिस्तीन पर संभावित बड़े जमीनी आक्रमण की तैयारी कर रहा है। इसके अलावा इजरायली सेना लगातार गाजा पट्टी पर हमला कर रही है। इजरायल ने विश्व समुदाय से दो-टूक कह दिया है कि जब तक हमास लड़ाके इजरायल के बंधक बनाये गये 150 लोगों को रिहा नहीं करता इजराइल गाजा से अपनी घेराबंदी नहीं हटाएगा।

बता दें कि 7 अक्टूबर को हमास के हमले के बाद, इज़राइल में मरने वालों की संख्या बढ़कर 1,300 हो गई है, और लगभग 3,300 लोग घायल हुए हैं, जिनमें 28 की हालत गंभीर और 350 की हालत गंभीर बताई गई है।

टॅग्स :इजराइलHamasईरान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा